Ashoka Times…30 November 2025
नाहन : नाहन विधानसभा के तहत विक्रम बाग पंचायत के सिंबल वाला गांव में रविवार दोपहर 1:00 के करीब एक तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर दिया । इस दौरान उसे टांग व पीठ से नोचा है।
गाय किसी तरह तेंदुए से बचकर भागी। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने जुल्फिकार अली निवासी सिंबल वाला की गाय पर हमला कर उसे घायल किया है। बताया गया कि जंगल के पास गाय घास चुग रही थी।… इस दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और और उसे बुरी तरह से नाच कर घायल कर दिया। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इसकी रिपोर्ट भी बना ली है।

