15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

डेंटल क्लीनिक पर इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई रिकॉर्ड और दवाओं के सैंपल उठाए….

Ashoka Times…20 मार्च शोभा 

जिला सिरमौर के ददाहु में डेंटल क्लीनिक पर दवा नियंत्रक विभाग द्वारा छापेमारी की गई जहां से दवाओं के आधा दर्जन से अधिक नमूने भी उठाए गए यह डेंटल क्लिनिक ददाहु में पिछले करीब दो दशकों से चल रहा है।

बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी राणा के नेतृत्व में एक टीम ददाहु पहुंची जहां पर डेंटल केयर पर छापेमारी की गई बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड जप्त किया गया है सारे रिकॉर्ड के साथ दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर तैनात रहे उन्होंने बताया कि सभी दवाओं के नमूने प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि यह किस तरह की दवाएं हैं।

वही तो ददाहु में इस छापेमारी से अन्य क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स पर भी हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई को देखते हुए सभी क्लीनिक और भी अपने रिकॉर्ड्स इकट्ठा करने में जुट गए हैं।

शिकायत पर कार्रवाई 

डॉक्टर व कर्मचारियों की डिग्रियां कब्जे में लीं शिकायत पर संज्ञान लेते हुए क्लीनिक में कार्यरत चिकित्सक व अन्य दो कर्मचारियों की डिग्रियां आदि की जांच भी की गई। साथ ही तमाम रिकॉर्ड को खंगालने के साथ ही उसे कब्जे में भी लिया गया।

दवा निरीक्षक सन्नी राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। संबंधित क्लीनिक का तमाम रिकॉर्ड व प्रमाण पत्रों को भी जांच के लिए आगे भेजा जाएगा।

कैप्सूल व टेबलेट के नमूने भी लिए

दवा निरीक्षक सन्नी राणा ने बताया कि क्लीनिक में बरामद कैप्सूल व टेबलेट के नमूने भी लिए गए हैं। जिन्हें कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। अनियमिताएं पाए जाने पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस टीम में दंत चिकित्सक डॉ. विशाल गौड़, डॉ. विनोद तोमर, डॉ. वसुधा शर्मा, सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल संगीत कुमार व कांस्टेबल सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सिरमौर के 500 गांव में पसरा अंधेरा बता रहा विकास की गाथा…

शिक्षा खंड पांवटा साहिब ने सम्मानित किए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य…

पांवटा साहिब में चार ट्रैक्टरों पर ढाई लाख रूपये का जुर्माना…आरोप फर्जी बिलों पर चल रहा था यह बड़ा धंधा…

पांवटा साहिब में चार ट्रैक्टरों पर ढाई लाख रूपये का जुर्माना…आरोप फर्जी बिलों पर चल रहा था यह बड़ा धंधा…

पहलवान चमकौर हल्ला ने अपने नाम करी 31,000 रुपये और ट्राॅफी…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles