Home / Crime/ Accident / जिला सिरमौर में अवैध शराब के 3 मामले ‌दर्ज…

जिला सिरमौर में अवैध शराब के 3 मामले ‌दर्ज…

जिला सिरमौर में अवैध शराब के 3 मामले ‌दर्ज…

06 जनवरी, 2026*

animal image

पांवटा साहिब सहित जिला सिरमौर पुलिस द्वारा अवैध शराब के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक अवैध शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकेश निवासी वार्ड न0 10 देवीनगर पाँवटा साहिब के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मुकेश के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 39(1)a HP EXCISE ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वही दूसरे मामले में पुलिस थाना कालाआम्ब में एक अवैध शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुलवन्त सिंह निवासी गांव व डा0 मोगीनन्द त0 नाहन के पास से 09 बोतल अवैध शराब बरामद की है। कुलवन्त सिंह के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में धारा 39(1)(a) HP EX. ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा तीसरा मामला पुलिस थाना कालाआम्ब में ही अवैध शराब के एक अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राकेश सिंह निवासी गांव व डा0 मोकरमपुर त0 सकरी जिला मधुबनी बिहार के पास से 08 बोतल अवैध शराब बरामद की है। राकेश सिंह के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में धारा 39(1)(a) HP EX. ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

AQUA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *