21.5 C
New York
Monday, October 26, 2026

छुट्टी से वापस लौट रहा जवान अचानक हुआ लापता…पत्नी ने लगाई मदद की गुहार…

Ashoka Times…9 may 23

पांवटा साहिब से अपनी ड्यूटी पर लौट रहे सेना के एक जवान की लापता होने का मामला सामने आया है जवान की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस जवान को लगातार ढूंढने के लिए प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान छुट्टी से अपने बैरक वापस लौट रहा था। सेना के जवान अजय रावत पुत्र मोहन लाल के लापता होने की खबर है। 26 साल का अजय 10 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। 7 मई को अपनी बटालियन के लिए दिल्ली लौट रहा था। दो दिन बीत जाने के बावजूद जवान बटालियन में नहीं पहुंचा है। साथ ही परिवार से भी संपर्क नहीं हो पाया

अब जवान की पत्नी तनुजा ने पति की गुमशुदगी को लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाना में रपट भी दर्ज करवाई है। तनुजा ने बताया कि अजय का बैग बस के कंडक्टर को मिला है। तनुजा के मुताबिक अजय यमुनानगर से पलवल डिपो की बस (एचआर 6407) में दिल्ली के लिए सवार हुआ था। बस के परिचालक से बैग के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। कंडक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान भी करवाई है।

वहीं अब जमान की पत्नी तनुजा ने पुलिस से पति की तलाश की गुहार लगाई है। ये साफ जाहिर हो रहा है कि सेना का जवान यमुनानगर व दिल्ली के बीच में ही लापता हुआ है। परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हुलिए के मुताबिक अजय रावत का रंग गोरा है। लंबाई 5 फुट 9 इंच है। सूचना होने की सूरत में परिवार को मोबाइल नंबर 98164-21731, 70185-94159 संपर्क किया जा सकता है।

कोलर में अब इस गाड़ी से मिली शराब की 396 बोतलें… आरोपी फरार

स्कूल गई नाबालिका लापता… मां ने लगाई मदद की गुहार…

दो कारों की आपसी भिड़ंत… 4 लोग गंभीर घायल

गहरी खाई में गिरी जेसीबी… चालक समेत दो लोगों की मौत अन्य छह गंभीर घायल

कोलर शराब माफिया पर फिर पुलिस की रेड… 288 बोतल के साथ हिरासत में

14.14 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज…

चूड़धार व अन्य पहाड़ी जंगलों में फिर वापसी की और घुमंतू गुज्जर…

गर्मियों में प्लास्टिक बोतल में पानी पीना कितना है Safe…आप पढ़ कर हो जाएंगे हैरान…

पांवटा साहिब छात्राओं ने लगाए अध्यापक पर यौन शोषण के आरोप…

नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर… स्कूली बच्चों के जीवन से सीधे-सीधे खिलवाड़… WATCH VIDEO

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles