Ashoka Times…30 November 2025
नाहन : आईटीआई की छात्रा का रविवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद छात्रा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।….
जानकारी के अनुसार सुष्मिता उम्र 20 वर्ष गांव माशु कमरऊ (शिलाई) 27 नवंबर को आईटीआई से कुछ दूरी पर जंगल में फंदे से लटक कर आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन मौके पर उसकी सहेलियों ने बचाया भी था। शनिवार को छात्रा की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आज पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस इस केस में तफ्तीश कर रही है कि छात्र ने किस कारण सुसाइड की कोशिश की जिससे उसकी मौत हुई है। डीएसपी रमाकांत ने पोस्टमार्टम होने की पुष्टि की है।

