12.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

“चौहान” खुद तय नहीं कर पा रहे वो कांग्रेस के नेता हैं, मजदूर नेता या बजरी माफिया को नेता हैं…

*कांग्रेस नेता नहीं, ड्रामा मास्टर हैं चौहान” — भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का तंज*

*भाजपा का पलटवार — “झूठ के सहारे राजनीति कर रहे हैं प्रदीप चौहान”*

*“पांवटा का विकास भाजपा की सरकार में, कांग्रेस के राज में ताला”*

Ashoka Times…10 October 2025

कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान के आरोपों से गरमाई सियासत के बीच आज भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने जबर्दस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चौहान के सारे आरोप झूठ और भ्रम फैलाने वाले हैं — अगर उनमें ज़रा भी सच्चाई है तो वह सबूत पेश करें, वरना जनता को गुमराह करना बंद करें।

चरणजीत चौधरी ने तीखे लहजे में कहा — “प्रदीप चौहान को पहले ट्यूशन लेनी पड़ेगी, ताकि उन्हें सच्चाई का ज्ञान हो सके।” उन्होंने कहा कि चौहान की प्रेस वार्ता किसी “मंच से दिए गए भाषण” जैसी थी — ना तथ्य, ना सबूत, बस दिखावा!

भाजपा नेता ने कहा कि “चौहान खुद तय नहीं कर पा रहे कि वो कांग्रेस के नेता हैं, मजदूर नेता या माफिया नेता। जनता अब उन्हें इन्हीं नामों से पहचानने लगी है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को तीन साल हो गए हैं, लेकिन चौहान के क्षेत्र में सिर्फ दो किलोमीटर सड़क पक्की हो पाई है। “आंज-भोज क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा संस्थान बंद हैं, लोग परेशान हैं और चौहान प्रेस कॉन्फ्रेंसों में बयानबाजी कर रहे हैं।”

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस पंचायत से चौहान ताल्लुक रखते हैं, वहां के आबीवाला गांव में आपदा से दर्जनों परिवारों को नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने आज तक वहां झांककर नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि विधायक सुखराम चौधरी ने पांवटा के विकास के लिए दिन-रात काम किया है। “खोडरी-माजरी सड़क को मेजर डिस्टिक रोड का दर्जा दिलाना उनका बड़ा कदम था। पांवटा का कोई भी गांव अब सड़क से अछूता नहीं है।”

चरणजीत चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा —

“कांग्रेस सरकार का हाल वही है — भाई-भतीजावाद में डूबी, विकास से कोसों दूर! पांवटा का असली विकास सिर्फ तब होता है, जब सुखराम चौधरी विधायक और प्रदेश में भाजपा की सरकार होती है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles