Ashoka time’s…29 March 26
पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया है।
पुलिस को 12 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडियारा में दबिश दी गई, जहां से आरोपी ललित कुमार उर्फ बनी को करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया। शिमला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की गहन जांच और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने 28 मार्च 2026 को इस नेटवर्क के दो सप्लायरों को भी धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिशु पाल (43) और रवि चौहान (31), निवासी गांव बरटू, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

