10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

घूमने आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त…2 की मौत अन्य 4 घायल

Ashoka time’s….31 December

सोलन जिले के परवाणू में पर्यटकों की कार हाईवे से खाई में गिर गई। हादसे में 2 की मौत जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।पर्यटक पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल मनाने के लिए शिमला आए थे।

हादसा शनिवार सुबह परवाणू नेशनल हाईवे 5 पर कश्यप ढाबे के पास हुआ।इनोवा गाड़ी नंबर PB23- AF6715 शिमला से पंजाब की ओर जा रही थी, जिसमे 6 लोग सवार थे। चालक ने अचानक एक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया व गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई।

हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया की वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने के लिए हिमाचल आए थे।

दुकान पर काम करने वाला रविन्द्र कुमार, चन्दन कुमार व राधे भी साथ आए थे। गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे। हिमाचल में घूमने के बाद वह वापस मंडी गोबिन्दगढ़ जा रहे थे। कश्यप ढाबे के पास तीखा मोड़ होने के कारण रवि सिंगला ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर खाई में गिर गई।

हादसे में रवि सिंगला उम्र 39 वर्ष निवासी मकान नंबर 230, विकासनगर मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब और राधे श्याम उम्र 21 वर्ष निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौक़े पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्तियों की पहचान कुन्दन कुमार, रविन्द्र कुमार, बलराम व चन्दन कुमार के तौर पर हुई है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की पुष्टि परवाणू करते हुए थाना प्रभारी फूल चंद ने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

यमुना नदी से खनिजों के अवैध परिवहन पर लगेगी रोक-विवेक महाजन

कॉलेज की छात्रा ने मानसिक परेशानी के चलते खाया ज़हर… मौत

युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड…फुटेज के आधार पर कार्रवाई

ऑडियो रिश्वत मामले में लीपापोती…रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया कुछ किलोमीटर दूर ट्रांसफर

प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles