14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

गाड़ी चालक पर गिरा पत्थर… बेकाबू गाड़ी में सवार 7 ने तोड़ा मौके पर दम… दर्दनाक हादसा 

Ashoka Times…11 August 23 Himachal Pradesh 

चंबा जनपद में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तराई पुल के नजदीक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बता दें कि वाहन में कुल 11 लोग सफर कर रहे थे। इसमें 9 पुलिसकर्मी थे। 6 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने बाद में दम तोड दिया। जबकि 4 बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक उप निरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी के अलावा चार आरक्षियों की मौत हुई है। ये तमाम पुलिस कर्मी द्वितीय आईआरबीएन सकोह में तैनात थे

सुबह 9ः30 बजे के बीच हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा बोलेरो कैंपर के चालक की गर्दन पर लगा। इसके बाद बेकाबू वाहन सीधे ही नदी में लुढ़क गया।

इसी बीच विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हंसराज ने लोक निर्माण विभाग पर तीखा हमला बोला है। हंसराज ने कहा कि चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में पुलिस कर्मियों सहित दो स्थानीय लोगों की मौत हुई है। हंसराज ने कहा कि इस रोड़ को बंद करवाया गया था, लेकिन विभाग ने इसे पुनः बहाल कर दिया। पहाड़ लगातार गिर रहा था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुरजोर मांग की है। सरकार ने इस हादसे को रोकने के लिए कोई एक्शन नहीं लिया था।

मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एसआई (SI) राकेश गौड़, हैड कांस्टेबल प्रवीण टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन व अभिषेक के तौर पर हुई है। जबकि चालक की पहचान 39 वर्षीय चंदू राम के तौर पर हुई है। स्थानीय नागरिक की पहचान पंकज कुमार के तौर पर हुई है। शुरूआती जानकारी में चार जवानों के घायल होने की सूचना थी, इनमें से एक ने बाद में दम तो़ड़ दिया।

बादल फटने की चपेट में आया परिवार बच्ची बुजुर्ग का शव बरामद तीन अब भी लापता…

दुखद हादसा…ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में ए.के.एम ने हासिल किया प्रथम स्थान…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles