11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

क्रेशर मालिक ग्रामीणों की जमीन पर कर रहे जबरन कब्जा…SDM को शिकायत

नियमों को ताक पर रख दी जा रही क्रेशरों को अनुमति….

Ashoka Times….30 दिसंबर 23 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के सिंघपुरा में ग्रामीणों की जमीन पर क्रेशर मालिकों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आ रहा है जिसकी शिकायत एसडीएम पांवटा सहिब को की गई है।

इस बारे में पांवटा एसडीएम गुंजीत चीमा को सिंघपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत देते हुए बताया कि उनकी जमीनों पर क्रेशर मालिक जबरन कब्जा कर रहे हैं उसे क्षेत्र में एक नए क्रेशर को माइनिंग विभाग द्वारा परमिशन दी गई है जिसमें जमकर नियमों की अनदेखी की गई और अब स्थानीय ग्रामीणों की जमींन पर कब्जे का प्रयास भी किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्रेशर मालिकों के पास हथियार भी हैं और भय इस बात का है कि बाहरी राज्य के इन क्रेशर मालिको के पास हथियार कहा से आए हैं संभव है कि ग्रामीणों पर इन हथियारों से कहर ढ़ा दिया जाए । उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस क्रेशर को उनकी निजी भूमी से हटाया जाए।

बता दें कि मानपुर देवड़ा और सिंघपुरा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही है लेकिन माइनिंग विभाग इन शिकायतों पर कार्रवाई करने की बजाय लोगों के शिकायतों से भागता नज़र आ रहा है।

वहीं एसडीएम गुंजित चीमा ने बताया कि सिंघपुरा के ग्रामीणों द्वारा उन्हें एक शिकायत सौंपी गई है जिसके आधार पर इस क्रेशर की जांच करवाई जाएगी जो भी पक्ष गलत होगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी अम्ल में लाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles