17 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

कांग्रेस नेता के बेटे ने किया सुसाइड का प्रयास…मुख्यमंत्री के नजदीकी

Ashoka Times…28 may 23

पांवटा साहिब में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के स्थानीय कांग्रेस नेता असगर अली के 21 वर्षीय पुत्र द्वारा अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है।

जैसे ही परिजनों को पता चला कि 21 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया है तो उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार कर पीड़ित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि कई दिनों से घर में पिता और पुत्र की अनबन चली हुई थी

वहीं, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉ पीयूष तिवारी ने बताया है कि युवक को करीब 8.30 अस्पताल लाया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार कर युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उधर, एसएचओ पांवटा साहिब अशोक चौहान ने मामले में पुष्टि करते हुए बताया है कि 21 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles