19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

कहीं नेशनल चैंपियन देने वाले भंगानी स्कूल मैदान पर भवन निर्माण…विरोध में उतरे युवा…

स्कूली बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी… बेलचा तसला थामें वीडियो वायरल…

Ashoka Times…17 August 23 paonta Sahib

किसी भी स्कूल में जितना शिक्षा का महत्व है उतना ही खेल प्रतियोगिताओं का भी महत्व होता है लेकिन भंगानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल पर खेल मैदान में बिल्डिंग और रास्ता बनाकर उसे खत्म करने के आरोप युवाओं ने लगाए हैं।

कमलजीत सिंह, संजय चौधरी, संदीप, बलविंदर सिंह, रोबिन आदि युवाओं ने एसडीएम गुंजीत चीमा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा भंगानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रामपाल चौधरी खेल मैदान में रास्ता और बिल्डिंग बनवा कर उसे खत्म करने पर तुले हैं पूरे क्षेत्र में सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगानी जैसा मैदान कहीं पर भी नहीं है लेकिन धीरे-धीरे खेल स्पर्धाओं को पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा जब क्षेत्र के युवाओं ने प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बेहद गलत शब्दों का इस्तेमाल किया यहां तक बोला गया कि एसडीएम छोड़ो डीसी के पास भी चले जाओ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल प्रधानाचार्य द्वारा किया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह जल्द से जल्द इस मामले में दखलअंदाजी करें ताकि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम किया जा सके ।

यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि इस मैदान ने कईं नेशनल चैंपियन दिए हैं तो कई आर्मी में भी पहुंचाए हैं इसी मैदान में बच्चे के खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर जिला और प्रदेश में यहां का नाम रोशन करते हैं राष्ट्रीय स्तर तक यहां के बच्चे जाते हैं लेकिन अब इस मैदान पर प्रधानाचार्य द्वारा जबरन भवन और रास्ता बनाया जा रहा है जिसके कारण यह मैदान और छोटा होता जा रहा है।

बच्चों से करवाई जा रही स्कूल में मजदूरी…

आरोप लगाते हुए युवाओं ने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं की बजाए हाथ में बेलचा तसला देकर मजदूरी करवाई जा रही है जिन कामों के लिए सरकार फंड देती है वहां पर भी मजदूरों को ना बुलाकर बच्चों से काम करवाया जा रहा है उसके विरोध में आज हमने SDM गुंजीत चीमा को ज्ञापन सौंपा है । उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन इस में दखलअंदाजी कर मैदान और खेल प्रतिस्पर्धा ओं के लिए इस पुराने मैदान को बचाए ताकि आने वाले समय में बच्चे यहां पर खेलों में भाग लेकर देश प्रदेश में नाम रोशन कर पाएं।

शिमला लैंडस्लाइड…पत्नी के शव के बाद मिला पति का शव…बेटा अब भी लापता…

8.61 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार…मामला दर्ज कर जांच शुरु

17th अगस्त को स्कूल कॉलेज बंद रहने की फेक न्यूज़ वायरल…

तेंदुए ने बोला गौशाला पर हमला, ग्रामीणों में फैली दहशत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles