9.3 C
New York
Monday, October 19, 2026

ओल्ड पेंशन पर उलझी सरकार 10 साल से कम काम कर रहे कर्मचारी पर कैसे…

Ashoka Times…3 May 23 

नियमानुसार 10 वर्ष से अधिक अगर आपका कार्यकाल रहा है तो आपको पेंशन मिल जाएगी लेकिन अगर आपका सेवाकाल 10 वर्ष से कम है तो ऐसे में OPS लागू करना सरकार के लिए सबसे बड़ी उलझन बन गई है।

सरकार का OPS बहाल करना धीरे-धीरे टेढ़ी खीर बनता जा रहा है हालांकि सरकार ने सभी कुछ सुलझा लिया था लेकिन अब दस साल से कम कार्यकाल के लिए सरकारी कर्मचारियों की सेवा की स्थिति में पेंशन कैसे मिलेगी, इस पर सरकार उलझ गई है। दरअसल हुआ यह है कि सभी कर्मचारियों का एक मई को मिले अप्रैल के वेतन में नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) का शेयर नहीं कटा है। नियमानुसार जिनका सेवाकाल दस वर्ष से ज्यादा का होगा, उन्हें तो ओपीएस मिल जाएगी, मगर ऐसे कर्मचारी जो दस साल से कम के सेवाकाल में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

ऐसे कर्मचारियों की संख्या भी हजारों में बताई जा रही है। ऐसे कर्मचारी दोबारा से नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस में ही जाएंगे या फिर इनके लिए कोई और व्यवस्था की जाएगी। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है, वहीं, दूसरी ओर इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि जल्दी ही इस पर स्थिति साफ हो जाएगी।

विकल्प लेने की अभी व्यवस्था नहीं एनपीएस या ओपीएस में से किसी एक को विकल्प लेने की अभी कोई व्यवस्था नहीं है।

स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने किया 453 मरीजों को चेक… जुनेजा अस्पताल में कैंप का आयोजन…

कांग्रेस सरकार की महिलाओं को 15 सो रुपए देने वाली योजना खटाई में…*

टूरिस्टबस-कार की जोरदार टक्कर…21 वर्षीय युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को और समर्पण से करें लागूः शुक्ल

पढ़िए रुद्राक्ष में क्या वाकई होती हैं अद्भुत वैज्ञानिक शक्तियां….

बस दुर्घटनाग्रस्त में कंडक्टर की मौत अन्य छह गंभीर घायल…

पांच मई को मेले में सीएम के आने का कार्यक्रम रद्द…एसआर राणा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles