15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

एचपीएस मुकेश कुमार ने संगड़ाह के नए डीएसपी का कार्यभार संभाला…

5 साल तक क्राइम ब्रांच CID में दी सेवाएं…

Asokatime’s… 11 October 

2019 के एचपीएस अधिकारी मुकेश कुमार ने संगड़ाह के नए डीएसपी का कार्यभार संभाल लिया है।

बता दें कि मुकेश कुमार 2008 में बतौर सब इंस्पेक्टर पुलिस में भर्ती हुए थे। ऊना जिला के गगरेट उपमंडल के गुवारडी गांव के रहने वाले मुकेश प्रोबेशन के दौरान कुल्लू में रहे। इसके बाद बिलासपुर के बरमाणा में पहली स्वतंत्र तैनाती मिली।

उन्होंने एसएचओ घुमारवीं के पद पर भी अपनी सेवाएं दी। 2014 में मुकेश सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट हो गए। बतौर इंस्पेक्टर उनकी पहली तैनाती हमीरपुर के भोरंज में बतौर थाना प्रभारी हुई। इस दौरान वह स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट हमीरपुर में भी तैनात रहे।

2017 में मुकेश कुमार का तबादला क्राइम ब्रांच सीआईडी में हुआ। यहां उन्होंने बतौर अन्वेषण अधिकारी  व थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी।

वही, 2019 में मुकेश कुमार प्रमोट होकर डीएसपी बने। बतौर डीएसपी भी उनकी अपनी पहली पोस्टिंग सीआईडी क्राइम ब्रांच में हुई। 5 साल तक क्राइम ब्रांच सीआईडी में बतौर डीएसपी सेवाएं देने के बाद अब उन्हें सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल की कमान सौंपी गई है।

मुकेश कुमार ने बताया कि जनता के साथ मिलकर काम करते हुए अपराध खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। नशा माफिया व खनन माफिया पर उनकी पैनी नजर बनी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles