9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

एकेएम में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित…

रामायण लव कुश संवाद मुख्य आकर्षण…

Ashoka time’s…31 March 25 

एकेएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ददाहू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक पुरस्कार वितरण बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर कपिल दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा कपिल ठाकुर ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कर ने विद्यालय में पधारने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रामायण लव कुश संवाद मुख्य आकर्षण रहा। इस मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अवल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया और दो होनहार छात्र रिद्धि ठाकुर और आदित्य अंगिरस को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए।

समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कारः महेश त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कारः आलोक शर्मा सर्वश्रेष्ठ सदन पुरस्कारः रेणुका सदन सर्वश्रेष्ठ कक्षा पुरस्कारः 7वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कारः ऋद्धि ठाकुर और पार्थ ठाकुर को दिया गया।

मुख्य अतिथि कपिल शर्मा स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया तथा सभी विद्यार्थी को बधाई दी और बच्चों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। वरिष्ठ अतिथि के रूप में आए कपिल ठाकुर ने हिमाचल पावर कॉरपोरेशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम का समापन लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निर्देशक विजय ठाकुर, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, एस एम सी के प्रधान रमन कुमार, बच्चों के अभिभावक सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles