19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उपमंडल चुनाव अधिकारी विवेक महाजन ने दी चुनावी कानूनों की जानकारी…

Ashoka Times…17 अक्तूबर 

पांवटा साहिब में विधानसभा चुनाव के लिए सोमबार को विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है । इसके साथ ही सोमबार से पांवटा एसडीएम कार्यालय में कड़ी सुरक्षा में नामांकन शुरू हो गए है।

इस दौरान पांवटा एसडीएम विवेक महाजन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि  नामांकन की सारी तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम के निर्देशन मे पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी भी सीमित लोगों के साथ ही नामांकन कराने जा सकेंगे। बाकी लोगों के अंदर जाने पर रोक रहेगी।

नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि 22 ,23 24 अक्टूबर को शनिबार रविबार व दिवाली के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। इस दौरान नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों के साथ जाने वाले प्रस्तावकों और उनके समर्थकों की वीडियोग्राफी कलक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एसडीएम  परिसर में चारों ओर से बेरीकेडिंग कराए जाने के साथ ही नामांकन पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बक्सों तक सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। नामांकन के लिए विधानसभावार स्थल बनाए गए हैं। एसडीएम कार्यालय के  प्रवेश द्वार से उन तक पहुंचने के लिए बेरीकेडिंग की गई है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के संबंध में तीन नए संशोधन किए गए हैं। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ सरकारी देय बकाया तो नहीं है। इसका शपथपत्र देना होगा। इस बार नामांकन पत्र के साथ फोटोग्राफ लिए जाएंगे। नामांकन पत्र में नागरिकता कॉलम में भारत का नागरिक होने की जानकारी देनी होगी। बताना होगा कि उन्होंने अन्य विदेशी नागरिकता हासिल नहीं की है। इस दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी है। इस दौरान उनके साथ तसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री चुनाव काँन्गो मदन भी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles