18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

उद्योग मंत्री शिलाई में जल शक्ति विभाग के जल संरक्षण अभियान में हुए शामिल*

Ashoka time’s…7 may 23 

उद्योग, संसदीय मामले और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज रविवार को उठाऊ पेयजल योजना शिलाई के तहत ग्राम नाया में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित पेयजल गुणवत्ता जांच कार्यकर्म में शामिल हुए।

उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1 मई से 15 मई तक प्रदेश भर में जल संरक्षण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायत, स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जन मानस को जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रकृति की अमूल्य और अनमोल धरोहर “जल” का संरक्षण करना चाहिए और जल के महत्व को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जागरूकता कार्यकर्मों के अलावा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। साथ ही पेयजल के उचित रख रखाव तथा सफाई के प्रति गांव गांव और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे।

उद्योग मंत्री ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्र में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की जांच की जाएगी।

इस मौके पर शिलाई कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, के अलावा अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई राजेश कुमार, सहायक अभियंता नरेंदर सिंह, विभाग के अन्य अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बड़ी कार्रवाई…हिमाचल प्रदेश में 54 किलो भूक्की, चरस अफीम के साथ 2 लाख कैश किया बरामद… आरोपी गिरफतार 

पांवटा साहिब में Cof Binding से ठीक की जा रही महंगी LED और LCD…नहीं बेचनी पड़ेगी कबाड़ के भाव

वाइट पेपर खोलेगा हिमाचल के कर्जदार होने का राज…उप मुख्यमंत्री की निगरानी में…

प्रदेश के हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह… बिंदल

अमर शहीद प्रमोद नेगी को नम आंखों से अंतिम विदाई… शहीद को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles