10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

उद्योग एवं आयुष मंत्री ने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन का निरीक्षण किया

लोक निर्माण विभाग को दो माह में कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

Ashoka time’s….25 May 23 

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज गुरूवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान नाहन के पुराने सांईस ब्लाक में निर्माणाधीन आयुर्वेद अस्पताल भवन का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

उद्योग एवं आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नाहन में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से पुराने डिग्री कॉलेज के सांईस ब्लाक में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के निर्माण और पुनरूद्धार के कार्य को दो माह में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह अस्पताल मैडिकल कॉलेज के समीप स्थित था किन्तु कोविड संकट के कारण अस्पताल को सांईस ब्लाक में शिफट किया गया था।

हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दो माह के भीतर इस भवन का निर्माण और पुनरूद्धार कार्य पूरा करके जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले ही इस भवन के निर्माण कार्य में देरी हो चुकी है और अब अविलंब इसके निर्माण को पूरा किया जाए।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस आयुर्वेद अस्प्ताल में लोगों को उच्च एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लिफ्ट भी लगाई जा रही ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के भवन के तैयार होते ही इसमें इनडोर सुविधायें शुरू हो जायेंगी जबकि वर्तमान में यहां पर केवल ओपीडी की सुविधा उपलब्ध है।

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री ने नाहन में जन समस्यायें भी सुनी।  

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता आलोक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राजन, आयुर्वेद अस्पताल के प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, सब डिविजन मैडिकल आयुर्वेदिक ऑफिसर राजगढ़ डा. मंजू शर्मा, डा. जयदीप के अलावा अन्य गणमान्य लोग और आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू और शिलाई विधायक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे…वजह जान कर आ जाएगी शर्म…

1 किलो से अधिक चरस के साथ 2 लोगों को किया गिरफ़्तार….

कार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हुई….

नकली दवा बनाने आरोप में महिला प्रबंधक गिरफ्तार…

आपके घर का आईना बढ़ा सकता है नेगेटिविटी…पढ़िए आईने को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र…

रेणुकाजी School के पास बैठा था तेंदुआ… घबराए परिजनों ने स्कूली बच्चों की करवाई छुट्टी…Rescue

तूफानी बारिश ने उड़ा डाली संगड़ाह के सीऊं गांव के सुंदर सिंह के कच्चे घर की छत

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles