8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

आप बचा सकते हैं एक मासूम की जान, पिता ने की सोशल मीडिया के लोगों से अपील…

Ashoka Times….3 April 

एक मां बाप के लिए अपने छोटे से बच्चे को मरते हुए देखने से बड़ा कोई दुख नहीं है गंभीर बीमारी के कारण एक वर्षीय बच्चा लगातार जूझ रहा है डॉक्टर ने 7 मई 2024 को ऑपरेशन की डेट दी है और मां-बाप के पास इतना पैसा नहीं है कि इससे पहले मासूम बच्चे का इलाज करवा पाएं अब सारा दारोमदार सोशल मीडिया पर एक्टिव लाखों लोगों पर आ गया है।

बात जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के कांटी मश्वा पंचायत में रहने वाले जगपाल सिंह की हो रही है जिसका एक वर्ष का बच्चा गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। बच्चे के दिल में छेद है और पीजीआई चंडीगढ से उपचार चल रहा है।

गरीबी और मुफ़लिसी इंसान को कितना मजबूर कर देती है, ये जानना हो तो जगपाल से पूछिए जिसने अपने बच्चे के गंभीर बीमारी से जूझने बावजूद ऑपरेशन की डेट एक वर्ष बाद ले ली। करते भी क्या जब हाथ में पैसा न हो तो लाखों रूपये वाले ऑपरेशन को कैसे करवा देता। एक बाप के दिल पर क्या गुजर रही होगी ये तो वही जानता है लेकिन वह किस कदर मजबूर है ।

मजबूरी यह है कि जो ऑपरेशन तत्काल करवाने की जरूरत है पैसे के अभाव के कारण वह 1 वर्ष बाद करवाने को मजबूर हैं।

इस बारे में जगपाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके 1 वर्षीय बेटे के दिल में छेद है इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है पैसे नहीं होने के कारण धीरे-धीरे इलाज भी लेट हो रहा है पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा 7 अप्रैल 2024 की डेट दी गई है लेकिन कई लाख का खर्चा भी बताया है अगर पैसे नहीं होंगे तो हम इस डेट पर भी ऑपरेशन नहीं करवा पाएंगे हमारा छोटा सा मासूम बच्चा धीरे-धीरे उस और जा रहा है जहां से फिर लौट पाना मुश्किल होगा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टिव लाखों लोगों को अपील करते हुए कहा कि अगर वह अपने धन से थोड़ा थोड़ा भी उन्हें देते हैं तो उनके छोटे से मासूम बच्चे की जान बचाई जा सकती है।

आयुष्मान कार्ड भी नहीं….

इस परिवार का आयुुष्मान कार्ड भी नहीं है। ऐसे में यदि हम सभी मानवता के लिए थोडा थोड़ा सहयोग करें तो एक बच्चे को नया जीवन दे सकते हैं। ऑपरेशन के लिए 5 से 6 लाख तक का खर्च है।

बच्चे के पिता जगपाल का बैंक खाता –

हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक समिति, शाखा सतौन, जिला.सिरमौर

खाता संख्या -56710113280

IFSC code : HPSC0000567

Phonepay For-IFSC code: hpsc0000438

5 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय पर निपटाएं अपने काम

पंचायतों में उपचुनाव की तारीख घोषित…DC सिरमौर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…

“मेरा घर राहुल गांधी का घर”…4 मंज़िला मकान किया राहुल गांधी के नाम… पढ़िए कार्यकर्ता की अजीब कहानी ….

गहरी खाई में गिरी पिकअप दो लोगों ने गंवाई जान…. यहां पहले भी हुए हैं दर्दनाक हादसे

मंत्री जी के गृह क्षेत्र में दर्जनों पंचायतों के लोग नदी पार करने को मजबूर…5 बजते ही अधिकारी हुए नौ दो ग्यारह…

पंजाब के दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

घर में घुसकर मारपीट करना पड़ा महंगा अदालत ने सुनाई कठोर 5 वर्ष की सजा….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles