12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अवैध कच्ची शराब को लेकर पुलिस ने किये दो मामले दर्ज…

Ashoka time’s….17 मार्च, 2026

पुलिस थाना राजगढ़ में प्रभारी थाना राजगढ़ को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भरत भूषण निवासी गांव चम्बीधार अपनी मीट की दुकान से अवैध रुप से शराब बेचने का धंधा करता है, अगर इसी समय चम्बीधार जाकर उसकी मीट दुकान की तलाशी ली जाये, तो काफी मात्रा मे अवैध रुप से रखी शराब बरामद हो सकती है।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भरत भूषण निवासी गांव चम्बीधार डाकघर रेडू घाटी तहसील राजगढ जिला सिरमौर हि0प्र0 की दुकान से तलाशी के दौरान गत्ता पेटी के अन्दर 12 अदद बोतलें शराब देशी मार्का पैराडाईज संतरा For Sale in Himachal Pradesh only. बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

जिस पर पुलिस थाना राजगढ में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग संख्या 21/26 दिनांक 16.03.26 अधीन धारा 39(1)(a) HP Ex. Act दर्ज किया गया है जिसका आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सोनू निवासी गांव व डाकघर माजरा बंगाला बस्ती के घर से तलाशी के दौरान 03 लीटर कशीदशुदा नाजायज शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । इस सन्दर्भ में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में अभियोग संख्या 48/26 दिनांक 16/03/26 जेर धारा 39(1)(a) HP EXCISE ACT पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles