16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर 100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र’’ का आयोजन…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर 100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र’’ का आयोजन..

Ashoka time’s…20 May 26

जिला प्रशासन सिरमौर के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर स्वास्थ्य और दैनिक योग अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए ‘‘100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र’’ का आयोजन किया गया है। इस निःशुल्क योग सत्र के लिए आमजन, सरकारी व अन्य सभी कर्मचारी परिवार के अन्य सदस्यों सहित भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते है अथवा टोल फ्री नं0-18003157008 पर भी संपर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि 100 दिनों की अवधी के दौरान 14 दिनों के कई संरचित योग अभ्यास कार्यक्रमों में भी नामांकन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय के अन्तर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने ‘‘योग 365’’ अभियान के तहत ‘‘100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र’’ आयोजित करने के लिए हैविल्ड हेल्थ टेक प्रा0लि0 के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया है।
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी गतिविधि का उदेश्य योग को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना है। जन भगीदारी न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान देगी, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के राष्ट्रव्यापी आयोजन को भी सशक्त बनाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles