
Sirmour तेज बारिश का कहर…अनियंत्रित कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी…व्यक्ति की मौत अन्य घायल
Ashoka time’s…4 August 26
जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल हुए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तपेन्द्र अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदारी में मढ़ीघाट गए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे तीनों कार (HP 52A-6484) से वापस अपने गांव डिंगरी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज बारिश के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तपेन्द्र (51) निवासी डिंगरी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी और जीजा कंवर बलवंत सिंह (53) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कोटला बरोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने भारी बारिश का हवाला देते हुए मौके पर आने से इनकार कर दिया।
घटना और एंबुलेंस सेवा को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने सराहां अस्पताल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया।उधर, पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

