13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

Scorpio कार से कुचल कर हत्या के आरोपी गिरफतार….

Ashoka Times…6 November 2025

पांवटा साहिब के भूपपूर अमें 35 वर्षीय युवक को कुचलकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

5 नवंबर इसरार पुत्र आरिफ गांव व डाकघर कलेसर, तहसील प्रतापनगर, जिला यमुनानगर, हरियाणा ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 5 नवंबर को बातापुल से थोड़ा आगे भुपपुर मे आशिक अली व खुर्शीद उर्फ ईनाम पुत्र जाहिद निवासी गाँव कलेसर, दोनो सगे भाईयो ने आपसी रंजीश के चलते अशरफ अली पुत्र खेरदीन गांव व डा0 कलेसर की हत्या करने की नीयत से जानबुझकर गाड़ी से टक्कर मारी व चोटिल अशरफ अली को गाड़ी से कुचल कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके अलावा अमजद अली के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला किया तथा उपरोक्त दोनों सगे भाइयों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया तथा मौका से भाग गए। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ दोनो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी Scorpio A/F Black Colour को कब्जे में लेकर दोनो आरोपियों आशिक अली व खुर्शीद को गिरफ्तार किया गया है । जिन्हे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा उक्त मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

बता दे कि उक्त युवाओं में खनन ट्रांसपोर्टेशन को लेकर कई दिनों से झगड़ा चला हुआ था। इसके अलावा यह रंजिश कई दिनों से चली हुई थी वहीं इस पूरे मामले में कुछ वीडियो भी सामने आ रही है जिसमें उपरोक्त दोनों गुटों के बीच झगड़ा चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पांवटा साहिब में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों को तुरंत कुछ सख्त निर्णय लेने होंगे ताकि शहर में अमन-चैन बरकरार रह पाए आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles