Ashoka time’s…18 March 26
सिरमौर जिले के नाहन थाना क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की लिफ्ट इरिगेशन स्कीमों के पंप हाउसों से मोटर, कॉपर केबल, गेट वाल्व और अन्य सामान चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
28 फरवरी 2026 को दर्ज इस मामले में SIT, साइबर टीम और QRT की मदद से आरोपियों को हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया। आरोपी वारदात के बाद ठिकाने बदलकर फोन बंद कर छिपे हुए थे। पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, इस्तेमाल वाहन और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जांच कर रही है।

