18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

IGMC में गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौ#त…सात माह के शिशु ने गर्भ में तोड़ा दम

IGMC में गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौ#त…सात माह के शिशु ने गर्भ में तोड़ा दम
Ashoka time’s…15 September 26

राजधानी शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से IGMC रेफर की गई करीब सात माह की गर्भवती महिला की रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला कोटखाई की रहने वाली बताई जा रही है

गंभीर हालत के चलते उसे IGMC के ICU में भर्ती किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। महिला में अधिक रक्तस्राव और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य जटिलताएं भी सामने आईं।

जानकारी के अनुसार महिला को रविवार को गंभीर हालत में KNH लाया गया था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल IGMC रेफर कर दिया। IGMC पहुंचने पर जांच में गर्भ में बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई।

शरीर के अंदर अधिक रक्तस्राव मिला
चिकित्सकों की जांच में महिला के शरीर के अंदर अधिक रक्तस्राव की बात सामने आई। इसके साथ ही उसका रक्तचाप भी काफी अधिक था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ICU में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

सर्जरी की तैयारी, लेकिन नहीं बच सकी जान
महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए सर्जरी की योजना बनाई। चिकित्सकों की टीम ने उपचार के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

IGMC प्रशासन ने महिला की मौत की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप समेत कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं सामने आने की बात कही गई है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles