राजधानी शिमला के गवर्नमेंट कॉलेज कोटशेरा में एक बार फिर छात्र संगठनों एसएफआई और एबीवीपी (SFI and ABVP) के बीच खूनी मारपीट का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह कॉलेज की कैंटीन में छात्र संगठनों के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस खूनी संघर्ष में 6 से 7छात्र घायल भी हुए हैं।
एसएफआई का आरोप है कि सुबह एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने परिसर में उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जबकि एबीवीपी का कहना है कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और उनके कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। मारपीट के कारण कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मंडी जिला से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है यहां आरोपी ने नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया।
पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जमा दो कक्षा में सुंदरनगर में पढ़ती है।
3 सितंबर को महिला की देवरानी ने उसे बताया कि उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को पूछा तो उसने कहा कि उपमंडल सुंदरनगर के बायला क्षेत्र के युवक द्वारा उसे प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया गया है।
नाबालिग अनुसार युवक द्वारा उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है। इसके उपरांत कुछ दिनों बाद आरोपी का एक अन्य दोस्त भी पीड़िता को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
इस पर नाबालिग की माता ने पुलिस थाना सुंदर नगर में एफआईआर दर्ज करवाई है। वही मामले को लेकर पुलिस थाना सुंदरनगर में आईपीसी की धारा 376, 354(ए),34 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वही,डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक नाबालिग के साथ आरोपी द्वारा प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है।
सिरमौर संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले शिक्षा खंड राजकीय माध्यमिक पाठशाला मण्डवाच के 2 विद्यार्थियों का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वही अंडर-19 छात्र वर्ग में सुमित शर्मा और कृतिका अब हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दोनों विद्यार्थियों के चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कृतिका जिला स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर भी चुनी गई। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर उनके माता-पिता को बधाई दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के इस स्कूल में न तो कोई डीपी तैनात है और न ही कोई पीटीआई। बावजूद इसके विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
वही, स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश ठाकुर ने बताया कि स्कूल में कोई डीपी और पीटीआई टीचर मौजूद नहीं है, दोनों पद काफी लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा मेडिकल व नॉन मेडिकल दोनों संकाय के पद भी खाली चल रहे है। सिमित सुविधाओं में भी स्टाफ के सभी शिक्षकों ने बच्चों को खेलों की तैयारी करवाई जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।
उन्होंने बताया कि तैयारी करवा रहे शिक्षक सुबह 8 बजे मैदान में पहुंच जाते थे और शाम को भी तकरीबन 7 बजे तक मैदान में बच्चों के साथ तैयारी में जुटे होते थे। वही अब हिमाचल का प्रतिनिधित्व भी स्कूल के 2 बच्चे करेंगे।
प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षकों की हमेशा से कोशिश यही रही है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की खेल की और भी रूचि बनाई जाए।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर के रामकुंडी के रहने वाले 25 वर्षीय कुलदीप ठाकुर ने 75 किलोग्राम वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब जीता है।
प्रथम स्थान अर्जित करने के बाद कुलदीप का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के बाॅडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया था। कुलदीप के कोच शाहुल नरुला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शहर के युवकों का रुझान बाॅडी बिल्डिंग की तरफ बढ़ा है। एमबीएम न्यूज से बातचीत करते हुए कुलदीप ने कहा कि दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के लुधियाना में किया जा रहा है, जिसकी तैयारी में वो जुट गए हैं।
कुलदीप ने बताया कि लंबे अरसे से रुझान बॉडी बिल्डिंग की तरफ रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच व परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में फिटनेस जिम उपलब्ध होने से बॉडी बिल्डिंग में मदद मिली है।
महफूज, अफलातून स्वास्थ्य और सफाई को लेकर सिरमौश्री से सम्मानित…हिमोत्कर्ष
पत्रकार दिनेश पुंडीर राजपाल भी हुए सम्मानित…
Ashoka Times….6 सितंबर
हिमाचल प्रदेश। पांवटा साहिब में हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा शिक्षा दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
मुख्य अतिथि रामकुमार गौतम ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं। भारत में 60% से अधिक युवा हैं इन युवाओं को सही मार्गदर्शन देना शिक्षकों का बड़ा दायित्व है वहीं शिक्षकों को सम्मान देना भाई हम सबका दायित्व बनता है।
हिमोत्कर्ष में पहुंचे अतिथि…
वही इस मौके पर हिमोत्कर्ष के आरपी तिवारी ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासन इन सब का समाज के भीतर एक अलग ही दायित्व है जो अपने समय से बाहर निकल कर काम करते हैं वह सम्मान के हकदार हैं हिमोत्कर्ष का लक्ष्य हमेशा रहता है कि समाज के लिए बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह भविष्य में और बेहतर समाज बनाने पर काम कर पाए।
सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजकुमार गौतम
पढ़िए हिमाचलश्री और सिरमौरश्री से कौन हुआ सम्मानित…
विज्ञान कार्यक्रम में पद्मश्री विद्यानंद सरैक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश, डीएसपी पांवटा साहिब बहादुर सिंह और स्वास्थ्य सेवा के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ जेसी जुनेजा अस्पताल पांवटा की डॉ. रतिका जिंदल को कार्यक्रम में हिमाचलश्री पुरस्कार से नवाजा गया।
इसके अलावा डॉ. हिमांशु कौशिश, डॉ. अभय राणा, डॉ. अमित महाजन, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट के लिए गुरविंद्र सिंह टोली, लोककला सेवा के लिए गायिका रीना ठाकुर, लोकसेवा के लिए सहायक लोक संपर्क अधिकारी पांवटा प्रवेश कुमार, खेल सेवा के लिए भूपिंद्र वर्मा, स्वास्थ्य सेवा के लिए दीपिका सूद व शीला और सतौन से पत्रकार राजपाल शर्मा व दिनेश पुंडीर, लोक कला सेवा व वन संरक्षण के लिए दीपराम खदराई, स्वास्थ्य सेवा को महफूज अली, स्वच्छता के लिए काकू राम उर्फ अफलातून को सिरमौरश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में 07 से 09 अक्तूबर 2022 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मेले के आयोजन को लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी जिसमें फ़ुट्बॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी आदि शामिल रहेंगे।
इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बैठक में सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने सभी मद क्रमवार प्रस्तुत किए।इस बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, डी.एफ.ओ. कुनाल अंग्रिश, डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा ड़ॉ. अजय देओल, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर, राजेन्द्र तिवारी, अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला मंडी के नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई।लोगों और बच्चों ने भाग कर जान बचाई।
मामला नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-4 सलाह के नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक बताया जा रहा है।
जहां स्थानीय ढाबा चलाने वाले दो गुटों के बीच मारपीट और ढाबे को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो में एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर कुर्सी से हमला करता दिख रहा है। वहीं युवक द्वारा तैश में आकर ढाबे का शीशा तोड़ दिया गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर महिलाएं मौजूद होने के बावजूद भी युवकों द्वारा एक दूसरे को भद्दी गालियां निकाली जा रही हैं।
वही स्थानीय प्रबुद्ध जनता ने पुलिस से इस प्रकार की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत प्राप्त हुई है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 06 व 07 सितम्बर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाटन करेंगे तथा पांवटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 06 सितंबर को प्रातः 09.30 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोंदपुर का शुभारंभ करेंगे तथा प्रातः 10.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला अमरकोट, ग्राम पंचायत अमरकोट का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11.30 से 02.00 बजे तक चैंबर ऑफ कॉमर्स गोंदपुर में चैंबर ऑफ कॉमर्स व ट्रक यूनियन पांवटा साहिब की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.30 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला किशनकोट, ग्राम पंचायत अजौली का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री सांय 03.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला बांगरन, ग्राम पंचायत फुलपुर का उद्घाटन करेंगे तथा सायं 04.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला खोड़ोवाला, ग्राम पंचायत गोरखुवाला का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 07 सितंबर 2022 को सायं 03.30 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुज्जर बस्ती छल्लूवाला, ग्राम पंचायत अजौली का शुभारंभ करेंगे।