19.3 C
New York
Friday, October 16, 2026
Home Blog Page 2

महिला सहित नशे के 5 तस्कर काबू, 30.40 ग्राम चिट्टा व ₹47,800 की नकदी बरामद…

0

महिला सहित नशे के 5 तस्कर काबू, 30.40 ग्राम चिट्टा व ₹47,800 की नकदी बरामद..
Ashoka time’s…11 October 26
सिरमौर नाहन पुलिस डिटैक्शन सेल की टीम कालाअंब-त्रिलोकपुर मुख्य सड़क पर खैरी पुल के समीप नाकेबंदी के दौरान मौजूद थी।

पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार एक महिला सहित कुल पांच शातिर तस्करों को रंगे हाथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और नशे की खरीद-फरोख्त से जुटाई गई 47,800 रुपये की नकदी (ड्रग मनी) बरामद की गई है। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हरियाणा नंबर की गाड़ी (HR 26BK 7722) को भी जब्त कर लिया है।

मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि हरियाणा से नशे की खेप लेकर आए कुछ तस्कर कार में बैठकर स्थानीय इलाकों में डिलीवरी देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और गाड़ी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में बैठे युवकों और पिछली सीट पर मौजूद महिला के कब्जे से हेरोइन की खेप और हजारों रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसका आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरियाणा और हिमाचल के नाहन के तस्कर शामिल हैं। आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ विक्की पुत्र भीम सिंह (निवासी गांव, डाकघर व तहसील भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा), राकेश मिश्रा पुत्र हर्षित मिश्रा (निवासी मकान नंबर 243, शिव कॉलोनी कालाअंब, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला), विक्की सैनी पुत्र चंद्र प्रकाश (निवासी मकान नंबर 238, नजदीक पूनम नर्सिंग होम, नारायणगढ़ रोड कालाअंब, जिला अंबाला) शामिल हैं। वहीं, इनके स्थानीय नेटवर्क के रूप में नाहन शहर की वाल्मीकि नगर निवासी निखिल पुत्र अशोक कुमार और शिवम पत्नी वासु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि यह गिरोह एक संगठित सिंडिकेट की तरह काम कर रहा था। आरोपी काफी समय से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से चिट्टे की खेप लाकर कालाअंब, त्रिलोकपुर और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को निशाना बनाकर महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस थाना कालाअंब में पांचों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह खेप हरियाणा में किस मुख्य सप्लायर से लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर किन-किन पैडलर्स तक पहुंचाई जानी थी।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने पुष्टि की है

बस में सफर कर रहे दो युवक 22 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

0

बस में सफर कर रहे दो युवक 22 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Ashoka time’s…11 October 26

शिमला पुलिस ने शोघी पुलिस चौकी के समीप नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को करीब 22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बस की तलाशी ली गई, जिसमें भुवनेश चौहान (21) निवासी शिमला, और गुलशन ठाकुर (21)निवासी कोटखाई के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस थाना वेस्ट शिमला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Y-प्वाइंट सड़क हादसा…कार टक्कर में घायल महिला ने तोड़ा दम… 

0

लोगों में बढ़ा आक्रोश…असुरक्षित पांवटा की सड़कें*

Ashoka Times…11 October 2026

पांवटा साहिब के वाई-प्वाइंट पर दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला अनुराधा ने दम तोड़ दिया। वही इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि पांवटा साहिब की सड़के आम नागरिकों के लिए कितनी सुरक्षित है।

पांवटा साहिब में 9 अक्टूबर सुबह वाइ पॉइंट पर एक महिला को तेज रफ्तार कार द्वारा रौंद दिया गया था, महिला पिछले 2 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच देहरादून अस्पताल में जूंझ रही थी। 11 अक्टूबर को सुबह ख़बर सामने आई जिसमें वार्ड नंबर 10 के पार्षद मयंक चौहान ने बताया कि वाइ प्वाइंट पर कार टक्कर से घायल अनुराधा ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया है।

पांवटा साहिब में कार टक्कर के बाद आक्रोश … 

वही आपको बता दें कि पांवटा साहिब की सड़कों को लेकर डॉक्टर रोहतास पार्षद वार्ड नंबर 8 और मयंक चौहान वार्ड पार्षद 10 पहले ही कह चुके हैं कि शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए अब कुछ खास कदम उठाने होंगे। विशेष तौर पर नेशनल हाईवे के दोनों और बने पैदल पथ और फुटपाथ को और बेहतर करना होगा ताकि लोग पैदल इस पर सुरक्षित चल सके। वहीं उन्होंने कहा कि लोगों के भीतर आक्रोश पनपने लगा है । वही डॉक्टर रोत रोहतास ने कहा नैशनल हाईवे पर हर 200- 300 मीटर पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिये ताकि तेज रफ्तार गाड़ियों को धीमा किया जा सके।

कार हादसे के बाद जो सीसीटीवी सामने आई है और उसमें गाड़ी की तेज रफ्तार को देखते हुए लोगों के भीतर आक्रोश पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि पांवटा साहिब की सड़के बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है पैदल और साइकिल सवार के लिए तेज रफ्तार गाड़ियां मौत बनकर दौड़ रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन सहित विधायक को तुरंत नेशनल हाईवे पर पैदल पथों को खाली करवाना चाहिए ताकि लोग उसके ऊपर सुरक्षित चल सकें।

आपको बता दे की 9 अक्टूबर को कार चालक अखिल पुत्र नेत्र सिंह निवासी बड़वास शिलाई जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है, को पुलिस ने कार एक्सीडेंट के बाद बेल दे दी थी।

प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही अमर्यादित नजर आए कांग्रेसी…

0

प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही अमर्यादित नजर आए कांग्रेसी…

फोटो खिचाने की दिखाई होड़…संयम-चरणजीत

Ashoka Times…10 October 2026

पांवटा साहिब में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने आए प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेस नेता अमर्यादित नजर आए। केवल फोटो खींचने के लिए एसडीएम द्विज गोयल के ऑफिस का पूरा डेकोरम खराब कर दिया।

पांवटा साहिब। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मौजूदगी में पांवटा साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन और उसके बाद एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी द्विज गोयल को ज्ञापन सौंपने के घटनाक्रम पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सामने आए वीडियो में आईएएस अधिकारी द्विज गोयल बार-बार प्रदर्शनकारियों से आराम से और शांति एवं संयम बनाए रखते हुए आगे आने का अनुरोध करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जब एक प्रशासनिक अधिकारी को बार-बार शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़े, तो यह राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अनुशासन और प्रशासनिक मर्यादा के प्रति उनके व्यवहार पर सवाल खड़ा करता है।

चरणजीत चौधरी एवं संयम गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय में पार्टी के झंडे ले जाना और सरकारी परिसर में राजनीतिक गतिविधियां करना प्रशासनिक मर्यादा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। आखिर सरकारी कार्यालय में राजनीतिक दल के झंडे कैसे पहुंच गए और उस समय सुरक्षा व्यवस्था क्या कर रही थी? सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनाए रखना और वहां निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस पूरे घटनाक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका की समीक्षा होनी चाहिए और आवश्यक जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि घटनाक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी द्विज गोयल के झंडे को गिरने से बचाने के लिए एसडीएम को स्वयं पीछे करना पड़ा। यह दृश्य प्रशासनिक व्यवस्था और मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाता है। जब अधिकारी स्वयं ऐसी स्थिति को संभाल रहे हों, तो यह जानना जरूरी है कि सुरक्षा व्यवस्था ने अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई।

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ज्ञापन सौंपने के दौरान मेज पर रखे तिरंगे के ऊपर से हाथ बढ़ाने का दृश्य भी गंभीर सवाल खड़े करता है। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उसके प्रति सम्मान और सावधानी बरतना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

चरणजीत चौधरी एवं संयम गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर प्रशासनिक मर्यादा, सरकारी कार्यालय की गरिमा और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को भी अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम का संज्ञान ले, एसडीएम कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करे और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन कानून, अनुशासन, प्रशासनिक सम्मान और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा से समझौता नहीं होना चाहिए।

पांवटा साहिब : अनियंत्रित ट्राला ने शनि मंदिर को पहुंचाया नुकसान ,देवी नगर में नहीं थम रहा ट्रालो का कहर…

0

पांवटा साहिब : अनियंत्रित ट्राला ने शनि मंदिर को पहुंचाया नुकसान ,देवी नगर में नहीं थम रहा ट्रालो का कहर…

Ashoka time’s…30 September 26

पांवटा साहिब में भारी वाहनों का आतंक नहीं थम रहा है आक्रोशित जनता ने चक्का जाम की चेतावनी दी है

पांवटा साहिब में शनि मंदिर के पास एक बार फिर तेज रफ्तार ट्राले का कहर देखने को मिला है। लगातार बढ़ते हादसों और प्रशासनिक ढीलेपन से स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

रोजाना हो रहे इन हादसों से तंग आकर अब स्थानीय जनता ने आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है।जनता का अल्टीमेटम और मांगें:
• एसडीएम (SDM) साहब को ज्ञापन: क्षेत्र के लोग एकजुट होकर बहुत जल्द माननीय एसडीएम साहब को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।
• सख्त समाधान की मांग: शनि मंदिर और आसपास के व्यस्त रास्तों पर भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
• चक्का जाम की चेतावनी: स्थानीय लोगों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया, तो वे उग्र आंदोलन करने और रोड जाम (चक्का जाम) करने पर मजबूर होंगे।
प्रशासन को अब नींद से जागना होगा, इससे पहले कि कोई और मासूम इन तेज रफ्तार ट्रालों का शिकार बने!

युवाओं ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को याद….

0

युवाओं ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को याद….

Ashoka Times….29 September 2026

सोमवार को दर्जनों युवाओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करते हुए शहीद स्मारक पर इकट्ठा होकर उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने उनके द्वारा आजादी के दौरान की गई कुर्बानियों को याद किया।

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के विचार और उनका अदम्य साहस आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
> “राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है, मैं एक ऐसा पागल हूँ जो जेल में भी आज़ाद है।” — शहीद भगत सिंह
>
पाँवटा साहिब के युवाओं द्वारा शहीद स्मारक पर उन्हें नमन करना और उनके आदर्शों को संजोना यह दर्शाता है कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की लौ हर पीढ़ी में उतनी ही प्रज्वलित है। शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का पन्ना नहीं, बल्कि आने वाले कल की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक है।
अमर शहीद भगत सिंह जी को कोटि-कोटि नमन।

अंतरराज्यीय साइबर क्राइम के दो आरोपी निकले सिरमौर के…

0

अंतरराज्यीय साइबर क्राइम के दो आरोपी निकले सिरमौर के…

Ashoka Times…29 September 2026

अंबाला पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर क्राइम का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक मुख्य आरोपी पंचकूला और दो सिरमौर के बताए जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता चंद्रिका प्रसाद, निवासी रंजीत नगर, अम्बाला शहर ने 19 सितम्बर 2026 को थाना साइबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त से 16 सितम्बर 2026 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें फोन पर संपर्क किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को उनका केवाईसी नहीं होने के कारण पेटीएएम और बैंक खाता बंद होने का डर दिखाया तथा पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर धोखे से 7 लाख ,10 हजार रुपये की साइबर ठगी की। शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां,

थाना साइबर क्राइम पुलिस प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक परविन्द्र सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाते हुए इस गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को धर दबोचा।

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

राजेश – निवासी नौहराधार, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

प्रदीप – निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

बलबीर सिंह – निवासी गाँव करनपुर, थाना पिंजौर, जिला पंचकूला।

शातिर ठग है आरोपी बलबीर सिंह,

गिरफ्तार मुख्य आरोपी बलबीर सिंह एक शातिर किस्म का साइबर ठग है, जिसके खिलाफ पहले से ही जिला पंचकूला में इसी तरह की धोखाधड़ी के 4 अन्य मामले दर्ज हैं।

बरामदगी और न्यायिक प्रक्रिया,

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया था, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया गयाः

वारदात में इस्तेमाल बैंक पासबुक, एटीएम (एटीएम) कार्ड्स और ₹20000 नगदी बरामद कर लिए गए।

Sirmour नशे तस्कर के कब्जे से 6.16 हैरोईन समेत 500 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद…

0

Sirmour नशे तस्कर के कब्जे से 6.16 हैरोईन समेत 500 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद…

Ashoka time’s…29 September 26

सिरमौर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे के तस्कर के कब्जे से 6.16 हैरोईन समेत 500 नशीले कैप्सूल व टैबलेट पकड़ कर तस्कर को शिकंजे में ले लिया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीते दिन DETECTION CELL ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6.16 ग्राम मादक पर्दाथ हैरोईन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस टीम गश्त के दौरान नाहन- कालाअम्ब दो सड़का के पास मौजूद थी इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति काबल कुमार पुत्र श्री प्रेमपाल निवासी गांव ओलीवाला कोटडी डा० व तह० नाहन जिला सिरमौर जोकि काफी समय से नाहन शहर में नशीली दवाईयां व मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन बेचने का धंधा कर रहा है तथा हरियाणा से मादक पदार्थ की खेप लेकर कंगनीवाला नेचर पार्क कैफे के पास बैठा है।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से कुल 6.16 ग्राम मादक पर्दाथ हैरोईन/ चिट्टा तथा PREGABALIN CAPSULES IP कुल 300 व Tapentadol टैबलेट कुल 200 बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है । आरोपी को आज दिनांक 29-09-26 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस रिमांड में रखने आदेश दिए हैं।

संगड़ाह के भाटन गांव की रीना बनीं (CBSE) PGT Political Science…

0

संगड़ाह के भाटन गांव की रीना बनीं (CBSE) PGT Political Science…

Ashoka time’s…29 September 26

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के गांव भाटन की बेटी रीना कुमारी का चयन हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित CBSE PGT Political Science पद पर हुआ है। रीना के पिता जगदीश चंद और माता जसो देवी किसान हैं। रीना ने BA Govt Degree College संगड़ाह से तथा MA HP University शिमला से की है। इससे पहले रीना ने पॉलिटिकल साइंस विषय में NET JRF व SET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और लोग लगातार उन्हें Social Media पर बधाई दे रहे हैं।

नौराधार में 2.44 करोड़ की लागत से बन रहे जल टैंक के कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची…

0

नौराधार में 2.44 करोड़ की लागत से बन रहे जल टैंक के कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची.

Ashoka time’s…29 September 26

शक्ति विभाग की ओर से करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे जलापूर्ति संबंधी निर्माण कार्य का मंगलवार को विभाग की गठित कमेटी ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण स्थल पर पहुंचकर टैंक निर्माण में इस्तेमाल हो रही सीमेंट, रेत, बजरी, सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्य, जोगेंदर चौहान राजेंद्र सिंह, तपेंद्र नेगी, महीपाल ठाकुर कपिल ठाकुर, भगत सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे।
कमेटी के सदस्यों ने निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ साइड पर चर्चा की तथा निर्माण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के सुझाव दिए। कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों को अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने स्वीकार करते हुए मौके पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों, व ठेकेदार को दिए।

छह माह में पूरा होना है कार्य

विभागीय दस्तावेज के अनुसार यह कार्य ग्राम पंचायत नौराधार के बहु-गांव पेयजल आपूर्ति योजना (GWSS) में बारिश से हुए नुकसान की बहाली के तहत किया जा रहा है। इसमें 1.21 एमएलडी क्षमता के आरसीसी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इनफिल्ट्रेशन गैलरी, इनटेक चैंबर, रिटेनिंग वॉल, आरसीसी एंकर ब्लॉक/सपोर्टिंग पिलर तथा वितरण प्रणाली में जीएमएस पाइपलाइन से संबंधित कार्य शामिल हैं। कार्य की स्वीकृत लागत 2,44,29,707 रुपये है।
विभागीय पत्र के अनुसार कार्य को पूरा करने के लिए छह माह की अवधि निर्धारित की गई है। कमेटी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आगे भी समय-समय पर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की ओर से भी निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।