19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शिमला लैंडस्लाइड…पत्नी के शव के बाद मिला पति का शव…बेटा अब भी लापता…

Ashoka Times…17 August 23 Himachal Pradesh 

समरहिल क्षेत्र में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव बावड़ी मंदिर में लापता लोगों को निकालने का राहत कार्य जारी है। हादसे के चौथे दिन गुरुवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 10 बजे के करीब घटनास्थल के नीचे नाले में एक और शव बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान प्रोफेसर पीएल शर्मा के रूप में हुई है। यह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गणित के प्रोफेसर थे। बता दें कि उनकी पत्नी का शव दो दिन पहले मिल चुका है। फ़िलहाल हादसे में उनका बेटा भी अभी लापता है।

इस हादसे में अब तक 14 शव बरामद हुए हैं, जबकि एक शव की बाजू मिली है। राहत व बचाव कर्मी अब घटनास्थल से नीचे नाले में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अभी भी मलबे में 8 से 10 और लोगों के लापता होने की आशंका है। बीते 74 घंटे से रेस्क्यू चला हुआ है। इस हादसे में अब तक मंदिर के पुजारी सहित 14 लोगों के शव बरामद किए गए। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हादसों के बाद जिनके स्वजन लापता हैं, वे पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि रेस्क्यू शुरू किया जा सके।

गौरतलब है कि हादसे के पहले दिन आठ, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन एक शव बरामद हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हुई है, इनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर और बालूगंज स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षक की भी मौत हुई है।

8.61 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार…मामला दर्ज कर जांच शुरु

17th अगस्त को स्कूल कॉलेज बंद रहने की फेक न्यूज़ वायरल…

तेंदुए ने बोला गौशाला पर हमला, ग्रामीणों में फैली दहशत…

आपदा की इस घड़ी में लोगों को राहत पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता -हर्षवर्धन चौहान

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles