14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

हाथियों ने कुचला जवान, दर्दनाक मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार…

Ashoka Times…12 August 23 Himachal Pradesh 

जिला कांगड़ा के शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ा के रहने वाले विजय कुमार बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे जवान का आज अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका निधन हो गया।

आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने वीर जवान को नम आंखों से विदाई दी।

जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने वीर जवान विजय कुमार की अंत्येष्टि में शामिल होकर परिवार के लोगों से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढांढस बांधा। उपायुक्त ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर जवानों के हम सदैव ऋणी रहेंगे।

सर्पदंश ने ली 23 वर्षीय हंसमुख युवक की जान… पूरे गांव में छाया मातम

घर में अचानक लगी आग…40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

HRTC Bus में बैठ शराब पीने व पत्रकार से झगड़ा करने वाले Driver के खिलाफ FIR 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles