14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

सिर बाजू धड़ से मिले अलग पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार…

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप… पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…11 August 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश में एक महिला का शव बरामद हुआ है जिसमें पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संदिग्ध हालात में 22 वर्षीय महिला का शव बरामद होने पर मायका पक्ष ने घटना को हत्या का करार दिया है।

महिला के मायके वालों ने महिला के पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि चौपाल के नेरवा की रहने वाली 22 वर्षीय रीमा का प्रेम विवाह सात महीने पहले बिलासपुर के नोआ गांव के करण से हुआ था, जिससे रीमा के मायके वाले खुश नहीं थे।

रीमा के परिजनों ने बताया कि विवाह के कुछ महीनों के बाद ही रीमा परेशान रहने लगी। मौत से एक दिन अपने पति के साथ मंदिर जाने की बात कह रही थी।

इसके बाद 16 जुलाई को रीमा लापता हो गई और उसके मोबाइल पर भी मायके वालों का संपर्क नहीं हो पा रहा था। 29 जुलाई को नोआ गांव के समीप संदिग्ध हालत में रीमा का शव बरामद हुआ, जिसमें उसका सिर व बाजू धड़ से अलग मिला।

वहीं, रीमा के मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रीमा के पति को हिरासत में लेकर जिला न्यायालय बिलासपुर में पेश किया। यहां से करण को पुलिस रिमांड दिया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट रीमा के परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है, जिसमें पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

गाड़ी चालक पर गिरा पत्थर… बेकाबू गाड़ी में सवार 7 ने तोड़ा मौके पर दम… दर्दनाक हादसा 

बादल फटने की चपेट में आया परिवार बच्ची बुजुर्ग का शव बरामद तीन अब भी लापता…

दुखद हादसा…ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles