14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

बादल फटने की चपेट में आया परिवार बच्ची बुजुर्ग का शव बरामद तीन अब भी लापता…

ग्रामीण बोले ऐसा लगा जैसे धरती दो हिस्सों में बट गई हो…

Ashoka Times…10 August 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में बादल फटने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से एक बच्ची और बुजुर्ग का शव मिल गया है वहीं अभी भी तीन और परिजनों की तलाश जारी है।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में बुधवार रात तकरीबन 9:30 और 10:00 बजे के करीब बादल फटने के कारण जो आफत आई उसने किसी को समझने का मौका तक नहीं दिया अपने परिवार के साथ घर में मौजूद 5 सदस्य शायद इससे बिल्कुल अनजान थे फिलहाल सिरमौरी काल के इस परिवार में से एक बच्ची और बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है। और 3 लोगों के शव अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं।

बता दे की मौके पर डीसी सिरमौर और विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी भी पहुंचे हैं उन्होंने मौके का जायजा लिया है वही लापता हुए तीन अन्य लोगों की तलाश को लेकर बताया कि इस प्रकृतिक आफत से जो जानी माली नुकसान पहुंचा है उसमें राहत कार्य पूरी के लिए प्रशासन मौके पर मौजूद है दर्जनों की तादाद में ग्रामीण और प्रशासन की टीम कार्य में लगे हैं।

वहीं इस पूरे वाकया को लेकर ग्रामीण बताते हैं कि इस तरह की आवाज उन्होंने अपने पूरे जीवन में नहीं सुनी ऐसा लगता था जैसे धरती दो हिस्सों में बट गई हो ऊपर से आने वाले मलबे का रात को अंदाजा ही नहीं लग पाया सुबह जब तबाही का मंजर देखा गया तो पता चला कि इस तबाही में क्या-क्या बर्बाद किया है वही लोगों ने बताया कि रात को कुछ भी समझ से परे था क्योंकि जहां रास्ते और खेत मौजूद थे वहां मलबा बड़े-बड़े पत्थर पेड़ आ गए थे सुबह की पहली किरण ने इस भयानक मंजर के दर्शन कारण जिसने लोगों के रूप तक कंपा दी।

एसडीएम गुंजीत चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को फौरन राहत प्रदान की जा सके वही एक परिवार से बच्ची और बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है तीन और लोगों की तलाश लगातार की जा रही है।

दुखद हादसा…ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में ए.के.एम ने हासिल किया प्रथम स्थान…

बादल फटने के बाद पहली बार भयानक मंजर आया सामने…वॉच वीडियो

सिरमौरी ताल के करीब फटा बादल से भारी तबाही…एक मकान दबने की सूचना… पांच लोग लापता

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles