14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

दुखद हादसा…ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

Ashoka time’s…10 August 23

वीरवार सुबह भडोलियां कलां गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

व्यक्ति की पहचान सुरजीत सिंह (42)पुत्र गंधर्व सिंह निवासी बहडाला के रूप में की गई।

बता दें कि दिल्ली से दौलतपुर चौक तक आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन रोजमर्रा की तरह वीरवार सुबह ऊना स्टेशन से जा रही थी। इसी दौरान भड़ोलियां कलां पहुंचते ही एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों ने फौरन रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। हालांकि सुबह सवेरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही जब सैकड़ो की संख्या में लोग और कई ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद बारसड़ा पंचायत के उप प्रधान अच्छर पाल का कहना है कि उन्हें एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। उधर, रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फौरन पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है।

अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में ए.के.एम ने हासिल किया प्रथम स्थान…

बादल फटने के बाद पहली बार भयानक मंजर आया सामने…वॉच वीडियो

सिरमौरी ताल के करीब फटा बादल से भारी तबाही…एक मकान दबने की सूचना… पांच लोग लापता

नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तिथि 10 अगस्त से बढ़़कर 17 अगस्त तक…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles