Ashoka Times…10 August 23 paonta Sahib
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में देर रात बादल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला वहीं एक मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबने की भी सूचना सामने आ रही है। इस पूरे मामले में 5 लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बुधवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने से कुलदीप सिंह, सूखा देवी का मकान मलबे में दब गया। मकान में कुछ लोगों के भी दबने की आशंका बताई गई थी।

वही इस भारी तबाही के कारण सिरमौरी ताल के लगभग 70 परिवारों के लोगों रात बे आसारा होकर गुजरनी पड़ी आसपास इतनी तबाही थी कि लोग यह भी नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर रास्ता है कहां नेशनल हाईवे भी बुरी तरह से टूट चुका था और उसे पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आज गिरी थी। हालांकि आसपास के गांवों के लोग बचाव कार्य में जुट गए हैं।
एसडीएम जीएस चीमा ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जगह-जगह मलबा व पेड़ गिरे होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं।
घटना के बाद फूलपुर शमशेरगढ़, मुगलावाला, करतारपुर, बांगरण, राजबन समेत आसपास गांव के ग्रामीण सिरमौरी ताल पहुंचे।
फिलहाल मौके पर प्रशासनिक अमल सहित विधायक पांवटा साहिब भी पहुंच चुके हैं जो की गांव के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं मौके पर भारी मशीनरी लगी है जिससे नेशनल हाईवे 707 और वहां अस्त व्यस्त हुए हालातो को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं एसडीएम गंजी चीमा ने बताया कि हालातो पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है पानी में काफी तबाही मचाई है मौके पर भारी मशीनरी के साथ लोगों को राहत देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

