महिला को भेंट की व्हीलचेयर…बांटा स्वास्थ्य संबंधी पौष्टिक आहार …
Ashoka Times…8 August 23 paonta Sahib
इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब द्वारा सिविल अस्पताल पावंटा साहिब में स्तनपान पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्तनपान क्यों आवश्यक है इस विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया। वही जरूरतमंद महिला व्हीलचेयर की भेंट की गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए इनरव्हील क्लब अध्यक्षा अंजू वर्मा ने बताया कि महिलाओं तक स्तनपान की जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी अभियान है जिसमें हम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब महिलाओं के लिए विशेष तौर पर कम कर रहा है जिसमें स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी दैनिक और बेहद जरूरी चीजों को भी हम प्रदान करते हैं।
जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर भेंट करते इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब के सदस्य

इनरवेल क्लब की अध्यक्ष अंजू वर्मा ने बताया कि इनरव्हील क्लब पावंटा साहिब ने अलका गोयल के सौजन्य से पीडीसी सुनीता शर्मा व शांति स्वरूप गुप्ता की उपस्थिति में जरूरतमंद बीसना भट पत्नी हरी भट निवास देवीनगर को व्हीलचेयर भेंट की । क्लब की प्रधान अंजू वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की चेयरमैन अलका गोयल रही । इस अवसर पर शिवानी वर्मा, सुप्रिया खुराना, निरमित कौर , व अन्य उपस्थित रहे ।
इस मौके पर विशेष रुप से शिशु चिकित्सक डॉक्टर हरसिमरन चौधरी मौजूद रही। जिन्होंने स्तनपान से संबंधित विभिन्न बातों को महिलाओं के समक्ष रखा। और स्तनपान क्यों आवश्यक है इस बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिसके लिए क्लब की अध्यक्षा अंजू वर्मा, सेक्रेटरी शिवानी वर्मा ने उनका और सिविल अस्पताल के डॉक्टर अमिताभ जैन, डॉक्टर सुधी गुप्ता , डॉक्टरों कंचन खेड़ा, डॉक्टरों मीनाक्षी का धन्यवाद किया। क्लब की अध्यक्ष अंजू वर्मा ने बताया कि उन्होंने जिन महिलाओं के अभी -अभी बच्चे हुए हैं उन महिलाओं को पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया। इस मौके पर सुनीता शर्मा, डॉक्टर हरलीन कौर, रश्मि गुप्ता, गीता खुराना उपस्थित

