21.5 C
New York
Monday, October 26, 2026

संभावित आपदा के दृष्टिगत अस्पतालों में जरुरी सावधानियां और तैयारियों पर नाहन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ

Ashoka time’s…3 August 23 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज गुरुवार को जिला परिषद भवन नाहन में ‘‘अस्पतालों में आपदा के समय जरुरी प्रबंध’’ विषय पर 3 अगस्त से 5 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषकर अस्पतालों में संभावित आपदा के दृष्टिगत एहतियात के तौर पर उठाए जाने वाले पगों एवं प्रबंधों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आपदा के समय राहत एवं पुनर्वास के अलावा प्रभावित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अस्पतालों में जरूरी सावधानियां अपनाई जानी जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी विभागीय प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सभी मिलकर स्वास्थ्य संस्थानों में आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित भवनों का निर्माण, आपदा के दौरान राहत एवं पुनर्वास तथा उपचार के लिए होने वाले कार्यों पर गंभीरता से विचार करें।

जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के करीब 60 प्रतिभागियों को डॉ हरीश कुमार अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय जियो हैजार्ड सोसायटी तथा प्रणव सेठी डीपीआर एवं सीसीए विशेषज्ञ जियो हैजार्ड सोसाइटी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुडीर, पार्षदगण, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लापता युवक का शव बरामद… पुलिस ने परिजनों के किया हवाले

सभी उपभोक्ता 15 अगस्त तक इकेवाईसी करवायें, वरना बंद हो सकता है राशन मिलना-विजय सिंह

उज्जवल भविष्य के लिए बेटों के साथ बच्चियों की शिक्षा भी बेहद जरूरी….अंजू

10 मीटर तक गाड़ी ने घसीटा एक व्यक्ति….गंभीर घायल…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles