21.5 C
New York
Monday, October 26, 2026

लापता युवक का शव बरामद… पुलिस ने परिजनों के किया हवाले

Ashoka time’s…3 August 23 

मंगलवार से लापता युवक का शव मंगलौत चरड कुंड के समीप नाले में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया हैं।

मृतक की पहचान ललित कुमार पुत्र दलीप सिंह गांव डाकघर पौंटा तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल में अपनी बहन के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक तौर से अस्वस्थ था। परिजनों का कहना है कि युवक मंगलवार को बांस काटने के लिए गया हुआ था। युवक जब शाम तक घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने अंदाजा लगाया कि दूसरे घर गया होगा। लेकिन जब वहां पता किया तो युवक वहां पर भी नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने हर संभावित जगहों व नदी-नाले किनारे तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार को परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान युवक साथ के लगते मंगलौत चरड कुंड के समीप नाले में मृत अवस्था में मिला।

मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक का बांस काटते समय पैर फिसलने से डूब कर मौत होने की आशंका है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही हैं।

सभी उपभोक्ता 15 अगस्त तक इकेवाईसी करवायें, वरना बंद हो सकता है राशन मिलना-विजय सिंह

उज्जवल भविष्य के लिए बेटों के साथ बच्चियों की शिक्षा भी बेहद जरूरी….अंजू

10 मीटर तक गाड़ी ने घसीटा एक व्यक्ति….गंभीर घायल…

बड़ी कार्रवाई पुलिस ने किया 13 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles