12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

2 सप्ताह से शिलाई नेशनल हाईवे बंद…ABCL कंपनी पर फूटा लोगों का गुस्सा…कछूआ गति काम बंद

Ashoka Times…23 July sirmour

इस बार बरसात ने सबसे अधिक कहर शिलाई नेशनल हाईवे 707 और उसकी पंचायतों में डाला है पिछले 2 सप्ताह से आने जाने के लिए रास्ते चारों ओर से बंद है ऐसे में शिलाई के लोगों का गुस्सा भी अब टूटने लगा है रविवार को लोगों ने इकट्ठा होकर ए बी सी एल कंपनी द्वारा किया जा रहा कछुए गति काम को रुकवा दिया।

नेशनल हाईवे-707 पर सतौंन के निकट भारी मलबा आने से शिलाई क्षेत्र की पंचायतें पूरी तरह दून क्षेत्र से कट गई है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। रविवार को कार्य करवा रही ABCI कंपनी के खिलाफ भी लोगों ने जमकर रोष व्यक्त किया है।

जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंची व किसी तरह माहौल को शांत किया। समाजसेवी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे नाथूराम चौहान भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एबीसीआई कंपनी द्वारा पहले ही सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरती गई है, जिसके चलते अब बरसात में यह खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय ने अपने लिए रास्ते का प्रबंध कर लिया है लेकिन आम जनता जो इस वक्त मुसीबत में हैं उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है पहाड़ी रास्तों से लोगों को अपने गंतव्य तक जान पर जोखिम में डालकर पहुंचना पड़ रहा है ऐसे में कंपनियों द्वारा भी कछुआ गति से काम चलाया जा रहा है जिसका खामियाजा आम आदमी को ही भुगतना पड़ रहा है लोगों ने आज अपना रोष व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि जब तक लोग राजनीति से ऊपर उठकर जन समस्याओं को नहीं देखेंगे तब तक क्षेत्र का विकास हो पाना असंभव है।

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद भड़की आग विभागीय कर्मचारियों के साथ बाल-बाल बचे ग्रामीण…

रास्ता बहाल करते समय जेसीबी मशीन पर गिरी बड़ी चट्टाने… चालक गंभीर जख्मी 

श्री रेणुका जी तिरमली रोड़ पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त दो लोग गंभीर जख्मी…

करोड़पति निकले नगर परिषद की पार्किंग पर अवैध कब्जा करने वाले गरीब लोग…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles