12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में बड़ा हादसा खाई में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

Ashoka Times…14 July 23 Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है मंडी के सुंदर नगर में एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 5 लोग दर्दनाक मौत का शिकार हुए और चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो (एचपी31/8349) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश भी रवाना हो गए। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। हालांकि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार तथा चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है।

जबकि मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

साल वाला भटरोग वैकल्पिक मार्ग आज हो जाएगा शुरू कई पंचायतों के लोगों को राहत….

नाहन दोसड़का पर पेश आया दर्दनाक सड़क हादसा… 23 वर्षीय युवक की मौत

बरसात के साथ-साथ हाथी भी पहुंचे आतंक मचाने… पहले भी ले चुका है महिला की जान…देखते ही करें सूचित…

संकट के समय राजनीति ना करे कांग्रेस : सुखराम चौधरी

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles