15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दर्दनाक हादसा… बरसाती खड़ में गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत…

Ashoka Times…13 July 23 sirmour 

जिला सिरमौर के शिलाई में एक 13 वर्षीय बच्ची खड़ में गिर गई जब तक बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया तब तक यह बच्ची दम तोड़ चुकी थी।

शिलाई के मिल्लाह पंचायत में खड्ड में बहने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक अनुष्का अपनी दादी सीता देवी के साथ मिल्लाह पंचायत के सोनल गांव से घर लौट रही थी। मिल्लाह खड्ड को पार करने के दौरान पांव फिसलने से अनुष्का ने संतुलन खो दिया। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने सीता के चिल्लाने की आवाज सुनी जिसके बाद तुरंत लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान पानी के बहाव में बहकर आ रही अनुष्का को रेस्क्यू करने के बाद खड्ड के किनारे पहुंचाया गया। लेकिन अनुष्का दम तोड़ चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ये भी जानकारी सामने आई है कि अनुष्का अपनी दादी के साथ अपने रिश्तेदार के घर सोनल गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी। वापसी में कांडी गांव लौटते वक्त ये हादसा हुआ।

शिलाई के एसडीएम (SDM) सुरेश सिंघा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक बालिका के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत जारी कर दी गई है। हादसा वीरवार दोपहर का है।

नगर निकायों से लेकर ग्राम पंचायतों तक व्यवस्थित हो कचरा निष्पादन प्रक्रिया-सुमित खिमटा

रेणुका बांध प्रभावित 22 जुलाई तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप: सुमित खिमटा

एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री…पानी जनित रोगों पर दी ये अहम जानकारी…

धनोई के पास फिर बैठ गया पहाड़, रास्ता बंद, खोलने के हो रहे प्रयास…

भारी बारिश से बंद हुई संगड़ाह की 40 Water Scheme को किया Restore… good work

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles