13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

घर में सोते रहे दो लोग नदी का पानी घुसा घर में… पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना किया रेस्क्यू…

Ashoka Times…9 July 23 sirmour Shobha 

पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते गिरी नदी उफान पर है जिसके नजदीक रहने वाले लोगों को पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि वह नदी के अधिक नजदीक ना जाएं और अहतियात रखें।

उधर पुलिस थाना रेणुका ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार ददाहू में तेज बारिश होने के कारण समय करीब 5 बजे शाम थाना पर किरण देवी ने सूचना दी के इसके किराएदार सूरत सिंह व प्रीतम सिंह कमरे के अंदर फंस गए हैं ।

जिस पर मन प्रभारी मुलाजमान के साथ ददाहू एस.बी.आई. बैंक के नीचे किरण के किराए के कमरे के पास पहुंचा। जहां दो़ंनो व्यक्ति कमरे में सो रहे थे तथा गिरी नदी के पानी का स्तर बढ़ने से पानी कमरे में भर गया था।

जिस पर पुलिस टीम की सहायता से कमरे में सो रहे दोनों व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला तथा नदी के आस पास रहने वाले लोगो को एहतियात बरतने व नदी के किनारे न जाने बारे सूचित किया गया है।

डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि रेणुका पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है वहीं आसपास रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने व नदी किनारे ना जाने के बारे में सूचित किया गया है।

स्टाफ की कमी के चलते वीरान होता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा…

भारी बारिश से पांवटा सही में कई जगह नुकसान तहसीलदार ने बांटी राहत राशि…

सिरमौर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित*

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles