13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

स्टाफ की कमी के चलते वीरान होता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा…

Ashoka Times….9 July 23 sirmour

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र का अति दुर्गम एवं कईं पंचायतों के विद्यार्थियों के लिए एकमात्र शिक्षा केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा स्टाफ की कमी के चलते धीरे-धीरे विद्यार्थियों से वीरान होता जा रहा है।

विद्यालय में न तो प्रधानाचार्य हैं और न ही अधीक्षक, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, टीजीटी मेडिकल, एक पद टीजीटी कला,पीईटी और डीएम के पद भी रिक्त हैं जिससे मजबूर अभिभावक अपने बच्चों को दूरस्थ विद्यालयों में पढ़ाने के लिए विवश हैं।

विडंबना यह है कि सबसे नजदीक पड़ने वाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन भी पंचायत से 16 किमी दूर है।ऊपर से एक मात्र सड़क मार्ग बारिश के चलते अक्सर खराब हो जाता है।इस सड़क मार्ग पर केवल मात्र एक निजी बस की सुविधा है जिसके कारण विद्यार्थियों को रोज आने जाने में असुविधा होती है।

विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा द्वारा इस बाबत हिमाचल प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय में भी जनहित याचिका दायर की गई है। इसलिए स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति का सरकार से आग्रह है कि शीघ्र अति शीघ्र विद्यालय में सम्पूर्ण स्टाफ की व्यवस्था की जाए।

भारी बारिश से पांवटा सही में कई जगह नुकसान तहसीलदार ने बांटी राहत राशि…

सिरमौर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित*

डिग्री कॉलेज ददाहू मेंं 45 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश…

मां-बाप सहित 11 वर्षीय बच्ची मकान में दफन… हिमाचल में बड़ा हादसा 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles