11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जल शक्ति विभाग का कारनामा भारी बारिश में ही उखाड़ दी सड़क…तोड़ दी पानी की लाइनें…

Ashoka Times…5 July 23

पांवटा साहिब जलशक्ति विभाग द्वारा भारी बारिश केबीच शहरकी सबसे बड़ी सड़क को उखाड़ डाला, लोगों के घरों के सामने मिट्टी पत्थरों के ऊंचे ऊंचे ढेर लगा दिए और अब ठेकेदार के लोग भी गायब हो गए हैं।

पांवटा साहिब के कृपाल शिला रोड पर पूरी सड़क को फाड़कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है लापरवाही की बात यह है कि भारी बारिश के दौरान जब सभी विभाग काम बंद कर देते हैं उस वक्त पूरी सड़क उखाड़ दी गई है मिट्टी के ढेर लोगों के घरों के सामने हैं और अब ना तो मौके पर ठेकेदार के लोग आ रहे हैं और ना ही अधिकारी फोन उठा रहे हैं।

वही अनिल कुमार, नितिन, राजेंद्र, सुरेंद्र, अशोक, माठी आदि लोगों ने बताया कि गलत समय पर ठेकेदार और विभाग द्वारा काम शुरू किया गया है सभी को पता है कि भारी बारिश का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में हो चुका है ऐसे में पूरी सड़क और लोगों के पानी के कनेक्शनों को तबाह करना बेहद लापरवाही भरा है वहीं पानी के टूटे कनेक्शन भी 3 दिनों से नहीं जोड़े गए हैं जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ है।

बता दें कि कृपाल शीला रोड पर एक दर्जन के करीब परिवार घरों में कैद होकर रह गए हैं विशेष तौर पर बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं । घरों में खड़ी गाड़ियां और टू व्हीलर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे एक तरह से लोगों को उन्हीं के घरों में नजरबंद सा कर दिया गया है।

बता दें कि मौके पर पिछले 3 दिनों में एक बार भी संबंधित अधिकारी नहीं आए हैं ठेकेदार के लोग नशे की हालत में काम कर रहे हैं जिसका सीधा सीधा इस पाइपलाइन की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।

वही जब स्थानीय अधिकारियों द्वारा संपर्क किए जाने का प्रयास किया गया तो किसी ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा जिसके बाद superintendent of engineer को फोन कर इस लापरवाही की जानकारी दी गई जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि तुरंत कार्यवाही अवश्य की जाएगी ताकि लोगों को इस मुसीबत से राहत मिल पाए।

पेड़ में फांसी लगाकर दी अपनी जान… ग्रामीण दर्दनाक हादसे के सदमे में

346 ग्राम नशीले पदार्थ गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार…

सड़क हादसे में महिला ने तोड़ा मौके पर ही दम…अन्य गंभीर घायल

14 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफतार …

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles