Home / Crime/ Accident / गोली के छर्रे लगने से एक युवक गंभीर जख्मी..PGI रेफर

गोली के छर्रे लगने से एक युवक गंभीर जख्मी..PGI रेफर

गोली के छर्रे लगने से एक युवक गंभीर जख्मी..PGI रेफर

Ashoka time’s…27 june 23 

animal image

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गोली के छर्रे लगने से एक युवक जख्मी हो गया है।

जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा कांगड़ा जिले के थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को शादी समारोह के दौरान पेश आया।

animal image

मिली जानकारी के अनुसार बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर कर दिया। दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधों पर लग गए। गोली से निकले छर्रे लगने से युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा।

जिसके बाद शादी समारोह में भी चीख-पुकार मच गई। परिजनों द्वारा युवक को लहूलुहान अवस्था में सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने युवक की नाजुक अवस्था को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यहां भी जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो चिकित्सकों ने उसे PGI चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि शादी समारोह में गोली के छर्रे लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। मामले में FIR दर्ज की गई है।

हिमाचल का प्रसिद्ध अस्पताल बना श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर नाहन 

24 घंटे से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद…

नशे में धुत्त होकर नई गाड़ी दे मारी बस में …

तेज रफ्तार कार ने मारी पर्यटकों को टक्कर… दर्दनाक मौत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons