12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

इंडियन टेकनोमेक में भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस को शिकायत…!

अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों की चपत…

Ashoka Times…17 june paonta Sahib 

पांवटा साहिब के जगतपुर में विख्यात कम्पनी में ठेकेदार और अधिकारियों के बीच चल रही भ्रष्टाचार के बीच सरकार को सीधे-सीधे राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है आरोप सामने आए हैं कि एक्साइज अधिकारियों ने मिल कर फिर राजस्व का चूना लगाया है जिसको लेकर एक स्थानीय निवासी द्वारा विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई गई है 

इस बारे में शिकायतकर्ता सनावर अली निवासी मिश्रा वाला ने बताया कि वह 18 मार्च 2023 को नीलामी के लिए इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी पर पहुंचा था जहां पर आबकारी व कराधान विभाग के परमाणु के एक आला अधिकारी की मिलीभगत द्वारा केवल दो पार्टियों को ही नीलामी में भाग लेने दिया गया जबकि उसको नीलामी में भाग लेने के नहीं दिया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकारियों की मिलीभगत से राजेंद्र अग्रवाल और एके ट्रेडर्स को ही नीलामी में हिस्सा लेने दिया गया उन्हें गेट के अंदर तक नहीं आने दिया गया इससे अधिकारियों की मंशा साफ दिखाई पड़ रही है कि वह अपने चहेते ठेकेदारों को ही काम देना चाह रहे थे यहां पर करोड़ों रुपए की सरकारी हो चुके संपत्ति कौड़ियों के भाव उठाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सामान का ठेका 6 करोड़ पचास लाख में दे दिया गया शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि दिए गए सामान की कीमत लगभग 40 करोड थी तथा यह समान job नीलामी में ठेकेदार द्वारा खरीदा गया है वह उसे अतिरिक्त समान भी उठा कर ले जा रहा है तथा बेच रहा है जिसमें तांबा पीतल एलमुनियम वह बड़ी-बड़ी मशीनें और मोटर अन्य महंगा सामान भी बेच दिया गया है तथा लगभग 50 करोड रुपए का सामान अब तक ठेकेदार बेच चुका है । हालांकि यह सभी आरोप कितने सही है यह जांच का विषय बन गया है। सरकार को भी इस मामले में सीधे-सीधे खुद इंटरविन करना चाहिए था लेकिन करोड़ों रुपए जब हवा में उड़ रहे हों तो भ्रष्टाचार के सामने किसी की आवाज हलक नहीं निकलती है।

वही इस बारे में जब एक्साइज अधिकारी जीडी ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में इस तरह का कोई मामला नहीं है अगर है तो शिकायत की जानी चाहिए अगर शिकायत मिलती है तो इस मामले की जांच अवश्य की जाएगी।

हिमाचल में मनोहर हत्याकांड को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन…राज्यपाल को भेजा ज्ञापन…

खड्ड में नहाने उतारे 16 वर्षीय किशोर की मौत…क्षेत्र में शौक की लहर

855 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार..न्यायालय में पेश

टैग लगे निराश्रित गौवंश को जिला के गौशालाओं में पुनर्वास के लिए भेजने हेतु विभाग को निर्देश

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles