12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में मनोहर हत्याकांड को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन…राज्यपाल को भेजा ज्ञापन…

Ashoka Times…17 june paonta Sahib

हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सड़कों पर उतर कर रोष रैली निकाली इस दौरान महामहिम को ज्ञापन भी भेजा गया है जिसमें आरोपी परिवार पर एनआईए की जांच करवाने की मांग की गई।

पोंटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोष मार्च निकाला गया जिसमें पूर्व मंत्री व पांवटा विधायक सुखराम चौधरी ने भी शिरकत करते हुए सरकार से मांग की है कि चंबा में हुए हत्याकांड में संलिप्त अल्पसंख्यक परिवार की जांच एनआईए से करवाई जाए ताकि पता चल सके कि यह परिवार आखिर करोड़ों रुपए की संपत्ति और बैंक खाते में करोड़ों रुपए कहां से ला कर बैठा है।

विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार चम्बा के थरोली गांव के लोगों के मुताबिक मनोहर नाम को 6 जून प्रातः 7:00 बजे के करीब आरोपी परिवार ने घर में बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी इतना ही नहीं उसके शरीर के कई टुकड़े कर फेंक दिए. जिसकी शिनाख्त 9 जून 2023 को होने के बाद 10 जून 2023 को अंतिम संस्कार किया गया।

महामहिम महोदय, महत्वपूर्ण विषय यह है कि इसमें एक विशेष समुदाय के परिवार की संलिप्तता पाई गई है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि घटना के पीछे जिस परिवार का हाथ बताया गया है उसकी पृष्ठभूमि पहले से ही संदिग्ध रही है और वह परिवार इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस घटना को प्रेम प्रसंग की झूठी कहानी से जोडकर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ घटना होने के वाद जो कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए थी. उसमें प्रशासन नाकाम रहा जिस कारण इस परिवार से कई साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास भी किया।

भारतीय जनता पार्टी चंबा में मनोहर लाल की हुई निर्मम हत्या को लेकर सरकार से अपील करती है कि तुरंत इस बाहुबली परिवार पर शिकंजा कसा जाए तो वहीं दूसरी ओर मनोहर लाल जोकि एक दलित परिवार है उसकी फौरन आर्थिक मदद की जाए।

खड्ड में नहाने उतारे 16 वर्षीय किशोर की मौत…क्षेत्र में शौक की लहर

855 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार..न्यायालय में पेश

टैग लगे निराश्रित गौवंश को जिला के गौशालाओं में पुनर्वास के लिए भेजने हेतु विभाग को निर्देश

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles