13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

लॉट प्रक्रिया से नप पांवटा साहिब के 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित–एसडीएम द्विज गोयल

Ashoka time’s…28 March 26 

एसडीएम पांवटा साहिब, द्विज गोयल (भा.प्र.से.) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय में नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब के 5 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु लॉट (ड्रा) प्रक्रिया आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि लॉट (ड्रा) प्रक्रिया के तहत नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 2, 3, 4, 6 तथा 12 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कुल 13 वार्डों में से वार्ड नंबर 10 एवं 11 (दो वार्ड) अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शेष वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने प्रस्तावित थे, जिनके लिए आज लॉट (ड्रा) प्रक्रिया संपन्न की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles