13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें सभी विभाग-मनेश कुमार यादव

Ashoka time’s…..6 june 23 

उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने बताया कि आपदा प्रबन्धन के तहत संभावित बाढ़ और भू-स्खलन पर सिरमौर जिला में 8 जून को पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। यह मॉक ड्रिल पांवटा साहिब के गांव पुरूवाला, पच्छाद के गांव चड़ेच, नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद, रूचिरा पेपर्स लि. कालाअंब और सिविल अस्पताल पच्छाद में आयोजित की जायेगी।

मनेश कुमार यादव ने यह जानकारी आज मंगलवार को 8 जून को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल के दृष्टिगत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज के उपरांत दी।

 

उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग इस मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरतापूर्वक लें और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप इस मॉक ड्रिल में अपने कार्यों को अंजाम देंगे। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से आमजन से आग्रह किया गया है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान न घबराएं, क्योंकि इस प्रकार की मॉक ड्रिल भविष्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए जरूरी हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 8 जून को जिला के पांच स्थानों पर होने वाली मॉक ड्रिल के लिये आब्जर्वर भी नियुक्त किये गये हैं। ये आब्जर्वर मॉक ड्रिल स्थल पर उपस्थित रह कर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और अपनी रिपोर्ट जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को प्रस्तुत करेंगे और जिला स्तर के उपरांत यह रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी को प्रेषित की जाएगी।

सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

पुराने बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में भड़की अचानक आग … बमुश्किल बची परिवार की जान

बेटी के शव को ससूराल के आंगन में रख कर किया प्रदर्शन…पढ़िए क्या है पूरा मामला

विश्व पर्यावरण दिवस पर रंगमंच के माध्यम से दिया संदेश…द रोज़ आर्किड…

गिरिपार संघर्ष समिति ने लगाए बांगरण पुल में भ्रष्टाचार के आरोप…जांच की मांग 

चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार… पूछताछ जारी

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles