18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

यमुना में डूबने से एक और युवक की गई जान…मां का था इकलौता बेटा

अब तक 60 से अधिक डूबने से हो चुकी मौतें…

Ashoka Times…29 may 23

पांवटा साहिब यमुना नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है युवक अपने दोस्तों के साथ पांवटा साहिब में दो वक्त की रोटी कमाने के लिए पहुंचा था। शनिवार को गर्मी के चलते नहाने के लिए यमुना घाट पर गए थे जिस दौरान यह हादसा हो गया।

पांवटा साहिब यमुना नदी में नहाते समय शनिवार देर शाम एक युवक डूब गया, जिसका रविवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को भी गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए युवक की तलाश जारी रही।

कांग्रेस नेता के बेटे ने किया सुसाइड का प्रयास…मुख्यमंत्री के नजदीकी 

दो वक्त की रोजी रोटी के लिए आया था परिवार… यूं टूटी मुसीबत… 

जानकारी के अनुसार संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी बागपत सिंघावली उत्तर प्रदेश लाइट सजाने का काम करता है। वह पिछले 12 दिनों से अपने साथी सुखविंदर सिंह मोनू के साथ पांवटा साहिब के गुरुद्वारा साहिब में लाइट लगाने का काम कर रहे थे। शनिवार देर शाम संजय यादव अपने साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। कुछ देर नहाने के बाद युवक पानी में डूबने लग गया। अन्य साथियों ने उसे पानी से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में बह गया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

वही बताया जा रहा है कि संजय की माता उनके साथ रहती थी पिता का पहले ही देहांत हो चुका है अब परिवार में सिर्फ मां बची है जिसे उम्र भर जवान बच्चे की मौत के ग़म के साथ जीना होगा।

• मानवेन्द्र ठाकुर, डी.एस.पी. पांवटा –

सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles