Home / News / दर्दनाक हादसा..तीन कजन ब्रदर्स में से एक हमेशा के लिए कह गया अलविदा…दो की ऐसे बची जान

दर्दनाक हादसा..तीन कजन ब्रदर्स में से एक हमेशा के लिए कह गया अलविदा…दो की ऐसे बची जान

दर्दनाक हादसा..तीन कजन ब्रदर्स में से एक हमेशा के लिए कह गया अलविदा…दो की ऐसे बची जान

Ashoka Times…28 may 23 

animal image

जठेरी में माथा टेकने आए तीन कजन ब्रदर्स में से एक हमेशा के लिए अलविदा कह गया।

मृतक की पहचान…

animal image

चेतन 22 वर्षीय पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव कम्मोवाल माहलपुर होशियारपुर के तौर पर हुई है।

मृतक के चचेरे भाई मनदीप पुत्र जरनैल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कम्मोवाल गांव से महिलाओं सहित करीब 25 लोगों का ग्रुप जिला के सीमावर्ती गांव भड़ोली क्षेत्र ज्वालामुखी थाना में स्थित अपनी जठेरी में माथा टेकने आए थे। इसी दौरान चेतन, उसका चचेरा भाई 28 वर्षीय मनदीप तथा 16 वर्षीय राहुल पुत्र गुरदयाल निवासी गांव कम्मोवाल व्यास नदी में नहाने उतर गए।

तीनों को ही तैरना नहीं आता था और वह अनजाने में धीरे-धीरे पानी के बीचों-बीच आ गए।

तीनों पानी में करीब 2 किलोमीटर तक बहते हुए नदी के दूसरे किनारे नादौन की ओर बढ़ते गए। इनमें से राहुल और मनदीप कोहला गांव में जल शक्ति विभाग के स्टोर एवं पंप हाउस के निकट पानी के किनारे जैसे ही पहुंचे तो वहां उपस्थित कुछ स्थानीय लोगों ने इन्हें देख लिया और इन्हें बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

वहीं, चेतन जिसका हाथ मनदीप ने पकड़ा हुआ था वह पानी में ही उसे छूट गया और बहता हुआ आगे चला गया। उसे स्टोर से थोड़ा आगे की ओर स्थानीय लोगों ने जब बाहर निकाला तो इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

कुलदीप पटियाल ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए चेतावनी दी है कि आजकल गर्मियों के मौसम में व्यास नदी में नहाने ना उतारें। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि इस तरह की कोई सूचना उन्हें मिले तो तुरंत पुलिस को इसके बारे सूचित करें।

शिकारी ने जंगली मुर्गे के चक्कर में बाइक सवार को मारी गोली… 

एसपी कार्यालय के बाहर युवक का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन…हत्या की जताई आशंका

29 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी…

एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय का शव…Police स्टेशन से 100 मीटर दूर..

सरकार ने किए 90 स्कूल बंद पढ़िए क्या है बड़ी वजह…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons