12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

15.26 ग्राम हेरोइन के साथ तीन यूवक गिरफ्तार….

Ashoka time’s…25 May 23 

नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 युवकों को 15.26 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए हैं 

मामला पुलिस ने जिला मुख्यालय के बिल्कुल साथ सटे गांव लालसिंगी स्थित पुराना होशियारपुर रोड पर मंडी के तीन युवकों को 15.26 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक ऑल्टो कार (HP 86-0747) में सवार होकर पुलिस टीम की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने जांच के लिए कार को रोकने का इशारा किया। पूछताछ के दौरान युवक पुलिस पार्टी के सामने हड़बड़ा गए, जिसके चलते पुलिस कर्मियों को उन पर संदेह ओर भी गहरा हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से 15.26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपियों ने कार के डैशबोर्ड में दस्तावेजों के नीचे सिगरेट की डिब्बी में नशीले पदार्थ को छुपा कर रखा था। पुलिस ने तुरंत स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान की मौजूदगी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

उद्योग एवं आयुष मंत्री ने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री सुक्खू और शिलाई विधायक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे…वजह जान कर आ जाएगी शर्म…

1 किलो से अधिक चरस के साथ 2 लोगों को किया गिरफ़्तार….

कार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हुई….

नकली दवा बनाने आरोप में महिला प्रबंधक गिरफ्तार…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles